सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bundelkhand is the hottest place in UP, Banda is first, Jhansi is second

Jhansi: यूपी में सबसे ज्यादा तपा बुंदेलखंड, बांदा पहले तो झांसी दूसरे स्थान पर, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 28 Apr 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार

इस सीजन में पहली बार झांसी के दिन का पारा भी 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन में लू भी चली। झांसी प्रदेश का दूसरा सर्वाधिक गर्म शहर रहा।
 

Jhansi: Bundelkhand is the hottest place in UP, Banda is first, Jhansi is second
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी में सोमवार को सबसे ज्यादा बुंदेलखंड तपा। दिन का तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से बांदा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं इस सीजन में पहली बार झांसी के दिन का पारा भी 45 डिग्री के पार पहुंच गया। दिन में लू भी चली। ऐसे में झांसी प्रदेश का दूसरा सर्वाधिक गर्म शहर रहा।
Trending Videos


सोमवार सुबह से ही तेज धूप खिली होने के साथ गर्म हवा भी चलनी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर और भी तल्ख होते चले गए। भीषण गर्मी में लोगों के पसीने छूट गए। ऐसे में सड़कों और मुख्य मार्गों पर भीड़भाड़ आम दिनों की तुलना में कम रही। बार-बार प्यास लगने पर लोग पानी पीकर गला तर करके नजर आए। कई लोग शिकंजी और जूस भी पीते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। बाराबंकी (30 डिग्री) के बाद झांसी की रात सबसे ज्यादा गर्म रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में बारिश, आज भी आसार
दिनभर भीषण गर्मी रहने के बाद रात नौ बजे के आसपास इलाइट चौराहा सहित शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आज बिजली कड़कने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे। एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed