{"_id":"6a34f71be001fdf2f102cb32","slug":"jhansi-bus-collides-with-container-truck-on-jhansi-lalitpur-highway-26-passengers-injured-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: झांसी-ललितपुर हाईवे पर कंटेनर से भिड़ी बस, 26 यात्री घायल, पांच यात्रियों की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: झांसी-ललितपुर हाईवे पर कंटेनर से भिड़ी बस, 26 यात्री घायल, पांच यात्रियों की हालत नाजुक
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:36 PM IST
विज्ञापन
सार
बबीना थाना क्षेत्र के घिसौली गांव के पास अचानक एक कंटेनर के सामने आ जाने से यात्रियों से भरी बस उससे जा भिड़ी। टक्कर लगने पर कंटेनर डिवाइडर पर पलट गया जबकि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झांसी-ललितपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर बबीना थाना क्षेत्र के घिसौली गांव के पास अचानक एक कंटेनर के सामने आ जाने से यात्रियों से भरी बस उससे जा भिड़ी। हादसे में बस सवार 26 यात्री घायल हो गए। इनमें तीन महिलाओं समेत पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब 11:30 बजे झांसी से एक प्राइवेट बस ललितपुर की ओर जा रही थी। बस में 45 से अधिक यात्री सवार थे। बस जैसे ही घिसौली गांव के आगे बने ढाबे के पास पहुंची, अचानक उसके सामने एक कंटेनर आ गया। बस चालक संभल नहीं सका। बस सीधे कंटेनर से जा भिड़ी। टक्कर लगने पर कंटेनर डिवाइडर पर पलट गया जबकि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे से वहां चीख पुकार मच गई। बस चालक सुरेश (31) समेत आशा (30), फूलवती (54) ,रज्जो (47), कैलाश (49) समेत 26 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर बबीना पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल भिजवाया। यहां आशा, फूलवती, रज्जो समेत पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीओ सिटी रामवीर सिंह का कहना है कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है।
घटना के बाद का वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन