सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: After the bride's maternal aunt, her friend has also succumbed to her injuries

Jhansi: दुल्हन की मामी के बाद सहेली ने भी तोड़ा दम, मंगलगीत गाते हुए लौट रही महिलाओं को बाइक ने मारी थी टक्कर

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 18 Jun 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार रात मंगलगीत गाते हुए जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर घायल दुल्हन की सहेली ने भी बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया है, मामी की मौत मौके पर ही हो गई थी।

Jhansi: After the bride's maternal aunt, her friend has also succumbed to her injuries
दुल्हन की सहेली रोशनी व मामी गीता की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला बलूपुरा में बुधवार रात मंगलगीत गाते हुए जा रही महिलाओं को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर घायल दुल्हन की सहेली ने भी बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया है, जिससे मरने की वालों की संख्या दो हो गई है।


बलूपुरा निवासी राहुल ने बताया मुहल्ला में रहने वाले संतोष अहिरवार की बेटी नंदनी की 19 जून (शुक्रवार) को शादी है। बुधवार को माता पूजन की रस्म हुई जिसके तहत रात करीब नौ बजे परिवार, रिश्तेदार व मुहल्ले की महिलाएं मिट्टी लेने के लिए करीब 600 मीटर दूर खेत गए थे। महिलाएं मंगलगीत गाते हुए लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने महिलाओं को टक्कर मार दी। जिसमें सात महिलाएं घायल हो गई। महिलाओं की चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को तुरंत गुरसराय सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दुल्हन की मामी गीता (35) पत्नी अर्जुन निवासी गांव जेवर टीकमगढ़ को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में दुल्हन की सहेली रोशनी को मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया मगर डॉक्टर उसे भी बचा नहीं सके। वहीं, घायल सविता (36), भारती (22), सुनीता (38), पुख्खन (40) आदि का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं मृतक रोशनी दो भाइयों में इकलौती थी। बड़े भाई राहुल की शादी हो चुकी है। रोशनी ने इस साल 12वीं पास की थी। उसका रिश्ता गांव कसल गांव तय हुआ था। सदी में उसकी शादी होनी थी। उसके पिता मातादीन का करीब 15 साल पहले निधन हो गया था। वहीं, मृतका गीता का पति अर्जुन दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed