फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: CBT center with 2,000 computers to be set up at BU; Executive Council grants approval.

Jhansi: बीयू में दो हजार कंप्यूटर का बनेगा सीबीटी सेंटर, कार्य परिषद की मंजूरी

Sun, 09 Aug 2026 08:11 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 09 Aug 2026 08:11 PM IST
सार

बीयू के अनुसार सीबीटी सेंटर का प्रस्ताव कार्य परिषद में मंजूर हो चुका है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही बजट स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजेगा।

विज्ञापन
Jhansi: CBT center with 2,000 computers to be set up at BU; Executive Council grants approval.
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) परिसर में सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) सेंटर का प्रस्ताव शनिवार को कार्य परिषद में मंजूर कर लिया गया है। इसमें दो हजार कंप्यूटर स्थापित किए जाएंगे, ताकि ऑनलाइन परीक्षाएं कराई जा सकें। इसके निर्माण के लिए शासन की तरफ से बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


विगत दिनों शासन ने प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों के सामने सीबीटी सेंटर बनाने का प्रस्ताव रखा था, इसमें कहा गया कि सेंटर के निर्माण व कंप्यूटर स्थापित करने आदि की व्यवस्था के लिए शासन स्तर से बजट मुहैया कराया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि आगामी समय में इंजीनियरिंग के अलावा नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की तैयारी है। इसी को लेकर शासन स्तर से सीबीटी सेंटर बनाने की योजना पर काम शुरू हुआ है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इसका निर्माण युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा, ताकि समय पर परीक्षाएं कराई जा सकें। बीयू के अनुसार सीबीटी सेंटर का प्रस्ताव कार्य परिषद में मंजूर हो चुका है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द ही बजट स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजेगा।
विज्ञापन



मोबाइल हेल्थ यूनिट वैन पर बनी सहमति
कार्य परिषद में मोबाइल हेल्थ यूनिट वैन के प्रस्ताव पर भी सहमति हो गई है। इसमें आपातकालीन उपचार संबंधी अत्याधुनिक सुविधाएं, दवा आदि की व्यवस्था होगी। तय हुआ है कि इसके सुचारु संचालन के लिए बीयू डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ की तैनाती करेगा ताकि जरूरत पर सेवाएं ली जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होता है सीबीटी सेंटर में
सीबीटी डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली है। इसमें पेन-पेपर के बजाय कंप्यूटर का प्रयोग होता है। इसमें स्क्रीन पर प्रश्न और विकल्प आते हैं। सही विकल्प पर माउस से सही विकल्प देना होता है। परीक्षा के दौरान स्क्रीन पर टाइमर चलता है। जैसे ही समय पूरा होता है वैसे ही कंप्यूटर से पेपर बंद हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed