सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Complaint made somewhere, disposal somewhere else, estimate also prepared

Jhansi: शिकायत कहीं की, निस्तारण कहीं का, आगणन भी तैयार कर दिया, आईजीआरएस में सामने आई नगर निगम की लापरवाही

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 27 Feb 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

शिकायतकर्ता ने बड़ागांव गेट के बाहर नाली सफाई न होने और सड़क पर गंदा पानी बहने की शिकायत की थी। नगर निगम ने कहीं और की फोटो लगाकर शिकायत का निस्तारण होने की रिपोर्ट लगा दी।

Jhansi: Complaint made somewhere, disposal somewhere else, estimate also prepared
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आईजीआरएस पर हुई शिकायत के निस्तारण में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शिकायतकर्ता ने बड़ागांव गेट के बाहर नाली सफाई न होने और सड़क पर गंदा पानी बहने की शिकायत की थी। नगर निगम ने कहीं और की फोटो लगाकर शिकायत का निस्तारण होने की रिपोर्ट लगा दी। यही नहीं, आगणन भी तैयार करवा दिया गया।
Trending Videos


वार्ड 50 डढि़यापुरा निवासी जगदीश चंद्र ने बीते 18 जनवरी को आईजीआरएस पर शिकायत की थी कि बड़ागांव गेट बाहर के पुरा में सफाईकर्मियों द्वारा सफाई नहीं की जा रही है। नालियों में कचरा जमा है। इस कारण नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। आने-जाने में लोगों का काफी परेशानी हो रही है। गंदे पानी के चलते मच्छर और कीड़े फैल रहे हैं। चूंकि, शिकायत नगर निगम से जुड़ी हुई थी। ऐसे में निगम को ही निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया। इस समस्या के निस्तारण की रिपोर्ट नगर निगम की ओर से 18 फरवरी को लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता की रिपोर्ट में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने सड़क, नाली की मरम्मत की बात कही है। अधिशासी अभियंता की ओर से उपलब्ध कराई गई आख्या के अनुसार, स्थल का निरीक्षण किया गया। शिकायतकर्ता ने सड़क और नाली मरम्मत की बात कही है। इसका आगणन 7,24,500 रुपये का बना दिया गया है। कार्य कराया जाना स्वीकृति के बाद और धन उपलब्धता के आधार पर नगर निगम के वित्तीय संसाधनों पर निर्भर करेगा। आईजीआरएस शिकायत नगर निगम की सूची से निक्षेपित करने का कष्ट करें।


सूजे खां खिड़की बाहर की लगा दी फोटो
बताया गया कि नगर निगम की ओर से शिकायत के निस्तारण की जो फोटो लगाई गई है, वह सूजे खां खिड़की बाहर की है। हालांकि, इस सड़क में भी जलभराव दिख रहा है।

इनका यह है कहना
इस मामले की फिर से जांच कराई जाएगी। वास्तविकता के आधार पर शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा। - आकांक्षा राणा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed