{"_id":"6a4f35c9ba721778d807dd31","slug":"jhansi-fake-marriage-bureau-operating-in-a-posh-colony-busted-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: पॉश कॉलोनी में चल रहे फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, सात युवती समेत दो युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: पॉश कॉलोनी में चल रहे फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, सात युवती समेत दो युवकों को पकड़ा
Thu, 09 Jul 2026 11:18 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:18 AM IST
सार
अप्रैल माह में सीपरी बाजार के सरयू विहार कॉलोनी में भी पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ किया था। वहां से 17 युवतियां गिरफ्तार हुई थीं।
विज्ञापन
थाना नवाबाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस इलाके में चल रहे फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने युवतियों समेत दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शादी कराने का झांसा देकर शिकार बनाती थीं। उनसे रुपये ऐंठकर फरार हो जाती थीं।
नवाबाद पुलिस को कई दिनों से इस तरह से फर्जीवाड़े की शिकायत मिल रही थी। बुधवार देर-शाम सुराग लगने पर भारी पुलिस बल ने जेल चौराहा के पास एक गली में बने दो मंजिल मकान में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही यहां भगदड़ मच गई। अंदर कई केबिन बने हुए थे। उसमें से युवतियां एवं युवक निकल कर भागने लगे। पुलिस ने घेरकर मौके से सात युवतियों समेत दो युवकों को पकड़ा। अंदर तलाशी लेने पर कई फोटो एलबम समेत शादी संबंधी रजिस्टर बरामद हुए। पूछताछ में मालूम चला कि किराए के मकान में यह मैरिज ब्यूरो चल रहा था। सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। यहां इनसे पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ के दौरान मालूम चला कि कई युवतियां शादी करने के बाद जेवर समेटकर भाग निकलती हैं। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी गिरोह के संचालक का पता नहीं चला है। उसको तलाशा जा रहा है। बता दें, अप्रैल माह में सीपरी बाजार के सरयू विहार कॉलोनी में भी पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ किया था। वहां से 17 युवतियां गिरफ्तार हुई थीं।