फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Fancy dress competition held under the 'Maa Tujhe Pranam' initiative

Jhansi: मां तुझे प्रणाम के तहत हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों से लेकर बड़ों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2026 01:46 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 14 Aug 2026 01:46 PM IST
सार

होटल नटराज सरोवर पोर्टिको में मां तुझे प्रणाम के तहत ब्राइडल ड्रीम्स तीज क्वीन एंड प्रिंसेस: फैशन शो ऑडिशन का भव्य आयोजन हुआ। इसके लिए 16 अगस्त तक पंजीकरण कराया जा सकता है।

विज्ञापन
Jhansi: Fancy dress competition held under the 'Maa Tujhe Pranam' initiative
फैशन शो प्रतियोगिता के ऑडिशन में भाग लेते बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला और चंद्रशेखर आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को होटल नटराज सरोवर पोर्टिको में मां तुझे प्रणाम के तहत ब्राइडल ड्रीम्स तीज क्वीन एंड प्रिंसेस: फैशन शो ऑडिशन का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को दोपहर तीन से शाम छह बजे तक चले इस आयोजन में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक परिधानों में रैंप वॉक कर सभी का दिल जीत लिया। वहीं, तीज क्वींस एवं प्रिंसेस कैटेगरी (जिसमें कोई आयु सीमा नहीं रखी गई थी) में महिलाओं और युवतियों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक व मॉडर्न ब्राइडल ड्रेसेस में अपनी अदाओं से समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के टैलेंट, आत्मविश्वास और ड्रेसिंग सेंस को परखने के लिए ऑडिशन जज के रूप में सद्दाम और वैष्णवी मौजूद रहे। जजों ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें फैशन व मॉडलिंग क्षेत्र से जुड़ी बारीकियां बताईं। फैशन शो के लिए 16 अगस्त तक क्यूआर कोड स्कैन करके पंजीकरण करा सकते हैं। रविवार को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक नटराज सरोवर पोर्टिको में ही उनका ऑडिशन होगा।
विज्ञापन


विजेताओं के लिए विशेष उपहार
इस प्रतियोगिता के विजेताओं को श्री महामाया ज्वैलर्स की ओर से आकर्षक उपहार प्रदान किए जाएंगे। आयोजन को सफल बनाने में रिवॉल्यूशन एंटरटेनमेंट ने बतौर इवेंट मैनेजर मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन संस्थाओं का रहा विशेष सहयोग
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में कई प्रतिष्ठित संस्थाओं एवं सहयोगियों का योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से ब्राइडल ड्रीम सलून, बसेरा वेलोसिटी ग्रुप, रोटरी क्लब झांसी एलीट, श्री महामाया ज्वैलर्स, वीपीएल फाइनेंशियल एडवाइजर, सेंट्रल पार्क अपार्टमेंट, कात्यायनी ज्वेलर्स, अमित साहू, लालता स्वीट कैटर्स, हार्डवेयर शॉपी शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed