{"_id":"6a0d59739bdcbbde0f01a590","slug":"jhansi-heat-waves-fanned-the-sun-s-flames-the-mercury-reached-47-degrees-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: लू के थपेड़ों ने सूरज की लपटों को दी हवा, पारा पहुंचा 47 डिग्री के पार, एसी-कूलर भी हुए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: लू के थपेड़ों ने सूरज की लपटों को दी हवा, पारा पहुंचा 47 डिग्री के पार, एसी-कूलर भी हुए फेल
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 20 May 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
सार
सुबह नौ बजे से ही सूरज ने आग बरसाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कें तपने लगीं और पूरे दिन लू के थपेड़ों ने गर्मी को और भी प्रचंड कर दिया।
तीखे हुए गर्मी के तेवर, पारा 47 पार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बुंदेलखंड में भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मंगलवार को झांसी का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सुबह नौ बजे से ही सूरज ने आग बरसाना शुरू कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कें तपने लगीं और पूरे दिन लू के थपेड़ों ने गर्मी को और भी प्रचंड कर दिया।
दोपहर में गर्मी का आलम यह रहा कि घरों में लगे एसी और कूलर भी राहत देने में नाकाम रहे। वोल्टेज के उतार-चढ़ाव और ट्रिपिंग के चलतकई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। कूलर गर्म हवा फेंकते रहे और एसी ट्रिप होकर बंद होते रहे। तेज गर्मी के कारण लोगों के मोबाइल भी हैंग होने लगे, स्क्रीन पर हीट वार्निंग दिखाई देने लगी।
यही नहीं मोबाइल का कोई भी फंक्शन काम नहीं कर रहा था। दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से निकले लोगों को सिर ढकना, छाता लगाना और पानी की बोतल साथ रखना मजबूरी बन गया।अस्पतालों में लू और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ गए। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत लेकर शाम तक मरीज पहुंचे। सदर बाजार, गंज बाजार, सीपरी, इलाइट आदि क्षेत्रों की सड़कों पर आवाजाही न के बराबर रही। शाम को न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि अगले 48 घंटे तक लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक जरूरी न हो तो लोग बाहर न निकले।
विज्ञापन
सूखे पोखर-तालाब, पशु-पक्षी भी रहे बेहाल
गर्मी से सिर्फ इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। तालाब और पोखर सूखने के कगार पर हैं। नलों में पानी का प्रेशर कम होने से मवेशियों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा। नगर निगम की ओर से पानी की कोई व्यवस्था भी नहीं की गई। वाटर एटीएम पहले से खराब पड़े हैं। भीषण गर्मी में प्याऊ तक की व्यवस्था निगम की ओर से नहीं की गई है। ऐसे में राहगीर और यात्री पानी के लिए परेशान दिखे। जगह-जगह लगे हैंड पंप भी सूखे पड़े हैं।
बंद हुए परिषदीय विद्यालय, 20 जून को खुलेंगे
झांसी। बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर ने बताया कि जिले के सभी 1395 परिषदीय विद्यालयों अवकाश घोषित कर दिया गया है। अब विद्यालय 20 जून को खुलेंगे। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान शासन स्तर से बच्चों के लिए कोई गतिविधि कराने का निर्देश जारी हुआ तो कराया जाएगा।

Trending Videos