{"_id":"69ba4273dbefbbb0b70e8a83","slug":"jhansi-lpg-cylinders-not-available-even-after-booking-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बुकिंग होने के बाद भी नहीं मिल रहे रसोई गैस सिलिंडर, दिन भर परेशान रहे उपभोक्ता, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बुकिंग होने के बाद भी नहीं मिल रहे रसोई गैस सिलिंडर, दिन भर परेशान रहे उपभोक्ता, किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार
घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद होने का नियम लागू हो गया। इस पर कई लोगों ने विभिन्न नंबरों पर बुकिंग की। बुकिंग का मैसेज भी आ गया, लेकिन सिलिंडर न मिलने से परेशान रहे।
एजेंसी पर सिलिंडर के लिए परेशान होते उपभोक्ता।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
केंद्र सरकार के निर्देश पर गैस एजेंसियों में 25 दिन बाद रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग का नियम बनाया है, लेकिन बुकिंग होने के बाद भी तमाम उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। परेशान उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर हंगामा किया। घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद होने का नियम लागू हो गया। इस पर कई लोगों ने विभिन्न नंबरों पर बुकिंग की। बुकिंग का मैसेज भी आ गया, लेकिन जब सिलिंडर नहीं पहुंचा तो तमाम उपभोक्ता संबंधित एजेंसियों पर पहुंच गए। उनमें भारी आक्रोश देखा गया।
शहर के शिवाजी नगर स्थित भदौरिया गैस एजेंसी और उसके पास गल्ला मंडी रोड स्थित वैभव गैस एजेंसी, सदर बाजार स्थित झांसी गैस एजेंसी समेत अन्य पर यही हाल रहा। उपभोक्ता पहुंचे लेकिन उन्हें बुकिंग होने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिला ।
इस बारे में भट्टा गांव निवासी भागीरथ ने बताया कि उन्होंने सात दिन पहले सिलिंडर बुक किया था, लेकिन अब तक नहीं मिला। भारी परेशानी हो रही है। वहीं, हॉस्पिटल इलाके में रहने वाले मुकेश ने बताया कि बुकिंग के बाद भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल रहा है। इसी इलाके में रहने वाले अशोक पाटिल ने बताया कि सिलिंडर नहीं मिल रहा है।
सिलिंडर के लिए एजेंसी पर हंगामा करते उपभोक्ता...
Trending Videos