सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Mega employment fair to be organised at Bundelkhand College on March 24

Jhansi: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 24 मार्च को बीकेडी में मेगा रोजगार मेला, 100 से अधिक कंपनियां देंगी नौकरी

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 14 Mar 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

तीन जिलों में मंडल स्तरीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ताकि कौशल प्रशिक्षण प्राप्त मंडल के युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। इसमें 100 से अधिक कंपनियों में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Jhansi: Mega employment fair to be organised at Bundelkhand College on March 24
मेगा रोजगार मेला 24 को।
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के युवाओं को रोजगार के बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास मिशन द्वारा प्रदेश के तीन जिलों में मंडल स्तरीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। ताकि कौशल प्रशिक्षण प्राप्त मंडल के युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। इसमें 100 से अधिक कंपनियों में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
Trending Videos


मिशन के अनुसार 18 मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बरेली मंडल के अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके बाद 24 मार्च को झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में मेला आयोजित होगा। इसमें झांसी, चित्रकूट और आगरा मंडल के युवाओं को मौका मिलेगा। जबकि 25 मार्च को वाराणसी स्थित राजकीय आईटीआई करौंदी परिसर में मेले का आयोजन होगा। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल के युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। रोजगार मेलों के आयोजन के लिए कौशल विकास मिशन द्वारा संबंधित मंडलों में नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कौशल विकास मिशन युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है।मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि रोजगार मेलों से युवाओं को सीधे कंपनी से जुड़ने और अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। हर मेले में 100 से अधिक कंपनियां और नियोक्ता शामिल होंगे। ताकि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा कौशल योजना, आईटीआई और पॉलिटेक्निक से प्रशिक्षित युवाओं के साथ-साथ अन्य अभ्यर्थियों को भी रोजगार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed