{"_id":"6a18e4be80c7d8b30b09e32a","slug":"jhansi-meteorological-department-issued-a-midnight-alert-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: आधी रात मौसम विभाग का आया अलर्ट, सौ किमी प्रतिघंटा की तेज गति से चल सकती है आंधी, 31 तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: आधी रात मौसम विभाग का आया अलर्ट, सौ किमी प्रतिघंटा की तेज गति से चल सकती है आंधी, 31 तक बारिश के आसार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 29 May 2026 06:28 AM IST
विज्ञापन
सार
आधी रात को मौसम विभाग ने लोगों को मोबाइल पर तेज आंधी का अलर्ट भेजकर चेतावनी दी कि अगले तीन से चार घंटों में 80-90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मानसून अलर्ट प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रात करीब 12 बजे के आसपास मौसम विभाग की ओर से लोगों के मोबाइल पर तेज आंधी का अलर्ट भेजा गया। इसमें चेतावनी दी गई कि अगले तीन से चार घंटों में 80-90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।
नौतपा में बरसे पानी, तो सावन में सूखा जानी...
लोक कवि और मौसम विज्ञानी माने जाने वाले घाघ ने नौतपा और मौसम को लेकर कई कहावतें कही हैं। नौतपा में बारिश होने पर प्रचलित कहावत है नौतपा में बरसे पानी, तो सावन में सूखा जानी। यानी कि यदि नौतपा (ज्येष्ठ मास के सबसे गर्म नौ दिन) में बारिश हो जाए, तो माना जाता है कि आगे मानसून कमजोर पड़ सकता है और सावन में कम बारिश होती है। हालांकि यह पारंपरिक लोकमान्यता है। आधुनिक मौसम विज्ञान इसे हर बार सही नहीं मानता लेकिन ग्रामीण इलाकों में आज भी घाघ की कहावतों को मौसम के संकेत के रूप में देखा जाता है।
सौ किमी प्रतिघंटा तक की गति से चल सकती हवा
मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर बुंदेलखंड समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में होगा। झांसी में शुक्रवार को सौ किलोमीटर प्रतिघंटा तक की गति से हवा चल सकती है। बारिश और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। 31 मई तक बारिश कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होगी। इससे तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।