सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: ODL courses in eight subjects to begin in BU from April, fees to be halved

Jhansi: बीयू में अप्रैल से आठ विषयों में ओडीएल कोर्स शुरू, नौकरीपेशा वाले भी कर सकेंगे पढ़ाई; फीस लगेगी आधी

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 18 Mar 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

ओडीएल कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को यूजीसी के डीईवी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें यूजीसी की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा।

Jhansi: ODL courses in eight subjects to begin in BU from April, fees to be halved
बीयू, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अप्रैल से यूजी और पीजी स्तर पर ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) डिग्री कोर्स शुरू करने जा रहा है। इन कोर्सों की खासियत यह है कि नौकरीपेशा लोग भी इन्हें आसानी से कर सकेंगे। साथ ही, इसकी फीस नियमित कोर्स की तुलना में करीब 50 फीसदी रखी गई है।
Trending Videos


बुंदेलखंड विश्वविद्यालय लंबे समय से ओडीएल कोर्स शुरू करने की दिशा में प्रयासरत था। इसके लिए यूजीसी से पत्राचार चल रहा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। इसके बाद कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने अप्रैल से कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक चरण में आठ डिग्री कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनमें बीकॉम, बीए हिंदी, बीए अंग्रेजी, एमकॉम, बीबीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी गणित और एमसीए शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों को बोर्ड ऑफ स्टडीज (बीओएस) से मंजूरी मिल चुकी है। 23 मार्च को होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा, जबकि 25 मार्च को एक्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में मुहर लगने की संभावना है। चूंकि ये कोर्स ऑनलाइन माध्यम से संचालित होंगे, इसलिए विश्वविद्यालय ने इनकी फीस रेग्युलर कोर्स की तुलना में आधी रखी है, ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें।

विश्वविद्यालय पहली बार ओडीएल कोर्स शुरू कर रहा है। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। यह कोर्स विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों के लिए उपयोगी होंगे और उनके कॅरिअर में आगे बढ़ने में सहायक साबित होंगे। प्रो. मुकेश पांडेय, कुलपति, बीयू

यूजीसी के डीईवी पोर्टल पर होगा आवेदन
ओडीएल कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को यूजीसी के डीईवी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें यूजीसी की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा।

साल में दो बार होंगे प्रवेश
विश्वविद्यालय के अनुसार, ओडीएल कोर्स में प्रवेश वर्ष में दो बार जुलाई और फरवरी में लिए जाएंगे। हालांकि, इस बार पहली बार शुरुआत होने के कारण आवेदन प्रक्रिया अप्रैल से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed