{"_id":"6a4df8b2579941a9a90df59f","slug":"jhansi-only-one-week-left-for-link-expressway-land-acquisition-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: लिंक एक्सप्रेसवे जमीन खरीद के लिए एक हफ्ता बचा, अब तक 48 फीसदी ही खरीदी जा सकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: लिंक एक्सप्रेसवे जमीन खरीद के लिए एक हफ्ता बचा, अब तक 48 फीसदी ही खरीदी जा सकी
Wed, 08 Jul 2026 01:50 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:50 PM IST
सार
लिंक एक्सप्रेसवे झांसी जनपद में 63 गांवों से होकर गुजरना है। लगभग 115 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के लिए झांसी जिले में संरेखण के अंतर्गत 1232.63 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अब तक करीब 48 फीसदी जमीन ही खरीद जा सकी है। जबकि, शासन ने 15 जुलाई तक जमीन क्रय करने का लक्ष्य दिया है। अभी भी जनपद में 52 फीसदी अर्थात 585 हेक्टेयर भूमि की खरीद बाकी है। जिला प्रशासन के सामने तय समय में जमीन खरीद पूरी करने की चुनौती है।
लिंक एक्सप्रेसवे झांसी जनपद में गरौठा, टहरौली, मोंठ और सदर तहसील के 63 गांवों से होकर गुजरना है। लगभग 115 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के लिए झांसी जिले में संरेखण के अंतर्गत 1232.63 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित है। इसमें 1124.11 हेक्टेयर भूमि क्रय की जानी है। शेष भूमि का शत-प्रतिशत पुनर्ग्रहण हो चुका है। जमीन खरीद की रफ्तार धीमी होने से जिला प्रशासन की ओर से जिले की चारों तहसीलों में ऑपरेटर से लेकर अतिरिक्त वाहन लगाने की मंजूरी मांगी गई थी।
तीन जुलाई तक के खरीद के आंकड़े देखें तो अब तक 1986 भू स्वामियों से 538.78 हेक्टेयर भूमि ही खरीदी जा चुकी है, जो कुल क्रय भूमि के मुकाबले 47.93 फीसदी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व पल्लवी मिश्रा का कहना है कि लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीद का काम तेजी से चल रहा है। अब तक करीब 50 फीसदी भूमि क्रय की जा चुकी है। जल्द ही शत-प्रतिशत जमीन की खरीद पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
तहसीलों के लक्ष्य और खरीद के आंकड़े
गरौठा में लक्ष्य 284.23 में से खरीद हुई 145.28
टहरौली में लक्ष्य 139.04 में से खरीद हुई 63.70
मोंठ में लक्ष्य 479.42 में से खरीद हुई 161.12
सदर में लक्ष्य 221.40 में से खरीद हुई 168.67 76.18
(नोट: लक्ष्य और खरीद हेक्टेयर में।)