फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Rainfall is half the average; the first week of July has passed

Jhansi: औसत से आधी हुई बारिश, जुलाई का पहला सप्ताह बीता, अगले दो दिन अच्छी बारिश के आसार

Wed, 08 Jul 2026 12:01 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 08 Jul 2026 12:01 PM IST
सार

एक जून से सात जुलाई तक जिले में सामान्य से करीब 50 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Jhansi: Rainfall is half the average; the first week of July has passed
झांसी शहर में होती रिमझिम बारिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले में मानसून की चाल अब भी सुस्त बनी हुई है। पहले देर से दस्तक देने वाले मानसून ने जुलाई के पहले सप्ताह में भी रफ्तार नहीं पकड़ी। एक जून से सात जुलाई तक जिले में सामान्य से करीब 50 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


जिले में मानसूनी सीजन 15 जून से 15 सितंबर तक माना जाता है। इस दौरान औसतन 850 मिलीमीटर वर्षा होती है। जून माह में जिले में केवल 33.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जबकि इस महीने का सामान्य औसत 89.3 मिलीमीटर है। दो जुलाई को मानसून की दस्तक के बाद अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन अधिकांश दिनों में केवल फुहार या हल्की बारिश ही हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे तेज धूप नहीं निकली। हालांकि, वातावरण में उमस बनी रही। दोपहर करीब डेढ़ बजे हल्की बारिश शुरू हुई, जो कुछ देर बाद थम गई। रात करीब साढ़े आठ बजे फिर रिमझिम बारिश हुई, जो लगभग डेढ़ घंटे तक जारी रही। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से लोगों को उमस से राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 66.8 एमएम गिरा पानी
मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से सात जुलाई तक जिले में सामान्य वर्षा 134.5 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, जबकि इस अवधि में केवल 66.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यानी अब तक सामान्य से लगभग 50 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed