Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Following the rains, the collective croaking of yellow frogs began to echo in Raksa, becoming an attraction for nature lovers.
{"_id":"6a4dffbb4143fd077e04b7ab","slug":"video-following-the-rains-the-collective-croaking-of-yellow-frogs-began-to-echo-in-raksa-becoming-an-attraction-for-nature-lovers-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरसात के बाद रक्सा में गूंजने लगी पीले मेंढकों की सामूहिक टर्र-टर्र, प्रकृति प्रेमियों के लिए बना आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के बाद रक्सा में गूंजने लगी पीले मेंढकों की सामूहिक टर्र-टर्र, प्रकृति प्रेमियों के लिए बना आकर्षण
झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:13 PM IST
Link Copied
मानसून की झमाझम बारिश के बाद रक्सा क्षेत्र में इन दिनों पीले रंग के मेंढकों की सामूहिक आवाज लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। शाम ढलते ही खेतों, तालाबों और जलभराव वाले स्थानों पर सैकड़ों मेंढक एक साथ टर्र-टर्र करने लगते हैं, जिससे पूरा इलाका गूंज उठता है।
ग्रामीणों के अनुसार हर साल अच्छी बारिश के बाद कुछ दिनों के लिए यह नजारा देखने को मिलता है। सामान्य दिनों में मिट्टी के रंग में दिखाई देने वाले ये मेंढक प्रजनन काल के दौरान चमकीले पीले रंग के हो जाते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि यह रंग परिवर्तन नर मेंढकों में प्रजनन के मौसम का प्राकृतिक संकेत होता है, जिससे वे मादा को आकर्षित करते हैं।
वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि खेतों में सैकड़ों पीले मेंढकों की मौजूदगी किसी क्षेत्र के स्वस्थ पर्यावरण और पर्याप्त नमी का संकेत मानी जाती है। बारिश के बाद इनके एक साथ बाहर आने और सामूहिक स्वर में आवाज लगाने का उद्देश्य साथी को आकर्षित करना और प्रजनन प्रक्रिया को आगे बढ़ाना होता है।
रक्सा क्षेत्र में इन दिनों शाम के समय लोग इस प्राकृतिक नजारे को देखने के लिए भी पहुंच रहे हैं। खेतों और जलभराव वाले स्थानों पर गूंजती मेंढकों की सामूहिक आवाज मानसून के आगमन का अहसास कराती है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि जैव विविधता के संरक्षण के लिए ऐसे जीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखना जरूरी है, क्योंकि ये कीटों की संख्या नियंत्रित करने के साथ पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।