सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Over 3,000 consumers lost power after their smart meters reached zero balance

Jhansi: स्मार्ट मीटर का बैलेंस खत्म, हजारों घरों में छाया अंधेरा, घंटों लग गए आपूर्ति बहाल करने में

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 14 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार

जीरो बैलेंस होने पर शहरी क्षेत्र में करीब 3200 कनेक्शन काट दिए गए। उपभोक्ताओं का कहना है कि न तो पहले कोई सूचना दी गई और न ही मोबाइल पर मैसेज भेजा गया, जिससे उन्हें समय रहते बैलेंस रिचार्ज करने का मौका नहीं मिला।

Jhansi: Over 3,000 consumers lost power after their smart meters reached zero balance
स्मार्ट मीटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

स्मार्ट मीटर का बैलेंस शून्य होने पर शनिवार को शहर में तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति काट दी गई। बिजली दोबारा बहाल करने में कई घंटे लग गए, जिससे दिनभर बच्चे, बुजुर्ग और अन्य लोग परेशान रहे। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके मीटर में बैलेंस होने के बावजूद बिजली काट दी गई। वहीं बिना किसी मैसेज या सूचना के बिजली आपूर्ति बंद कर दिए जाने से भी लोगों में नाराजगी है।
Trending Videos

बिजली कंपनी ने 13 मार्च तक बकाया जमा करने का समय दिया था। इसके बाद 14 मार्च से जीरो बैलेंस होने पर स्मार्ट मीटर की बिजली काटने के निर्देश जीनस कंपनी को दिए गए थे। शनिवार को इस व्यवस्था पर अमल करते हुए शहरी क्षेत्र में करीब 3200 कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, रीचार्ज होने के बाद कनेक्शन जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई और शाम तक लगभग 2200 मीटरों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बावजूद कई घंटे तक बिजली न रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोटर नहीं चलने से कई परिवारों को पानी नहीं मिल पााया। उपभोक्ताओं का कहना है कि न तो पहले कोई सूचना दी गई और न ही मोबाइल पर मैसेज भेजा गया, जिससे उन्हें समय रहते बैलेंस रिचार्ज करने का मौका नहीं मिला।


पूर्व मंत्री ने मुख्य अभियंता से की मुलाकात
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य शुक्रवार देर शाम मुख्य अभियंता केपी खान से मिले। उन्होंने उपभोक्ताओं के बिल जमा होने के बाद भी बिजली काटे जाने का मुद्दा उठाया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।


बिल जमा होने के बाद भी कई घंटे कटी रही बिजली
तहसील के पीछे रहने वाले मानस खरे का कहना है कि उन्होंने पूरा बिल जमा कर दिया था, फिर भी उन्हें करीब छह घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। मानस के अनुसार, शिकायत करने पर संबंधित जेई ने अभद्र व्यवहार भी किया। वहीं नई बस्ती निवासी बृजेंद्र राय ने बताया कि बिल जमा होने के बावजूद उनके यहां करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। वार्ड नंबर 55 के पार्षद सुनील नैनवानी का आरोप है कि बिल जमा करने के बाद भी उनका कनेक्शन नहीं जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि जेई, एक्सईएन और एसडीओ को फोन करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।


यह करें उपभोक्ता
एक्सईएन (काॅमर्शियल) रविंद्र कुमार का कहना है कि उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउनलोड कर लें तो कई समस्याएं स्वतः समाप्त हो सकती हैं। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता अपना बिल देख सकते हैं और तुरंत भुगतान भी कर सकते हैं।


1912 पर करें कॉल
अधिकारियों के अनुसार बिजली संबंधी किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता 1912 पर कॉल कर सकते हैं। उनका कहना है कि जो बुजुर्ग या महिलाएं एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाते, उनके लिए शहर में कई स्थानों पर कैश काउंटर खोले गए हैं।
ये काउंटर मुन्नालाल पावर हाउस, सुकुवा ढुकुवां कॉलोनी, हंसारी, गल्ला मंडी, शिवाजी नगर, नंदनपुरा, पुलिया नंबर-9 और जेल चौराहा सहित अन्य स्थानों पर संचालित हो रहे हैं। यहां सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक बैलेंस रिचार्ज कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जा सकती है।
बिजली कंपनी ने व्हाट्सएप नंबर 8010957826 भी जारी किया है। इस नंबर पर चैट करने के बाद स्मार्ट मीटर से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed