{"_id":"69ba4db9f9d55ed2410f7cc6","slug":"jhansi-pain-spilled-out-in-the-public-hearing-of-the-women-s-commission-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: महिला आयोग की जनसुनवाई में छलका दर्द, गर्भवती युवती ने लगाया शोषण का आरोप, कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: महिला आयोग की जनसुनवाई में छलका दर्द, गर्भवती युवती ने लगाया शोषण का आरोप, कार्रवाई के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार
मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग की सदस्या अनुपमा लोधी ने मौके पर मौजूद सीओ पीयूष पांडेय को तत्काल संबंधित थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में समस्याएं सुनती महिला आयोग की सदस्य।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
विकास भवन में मंगलवार को आयोजित महिला आयोग की जनसुनवाई के दाैरान माहाैल भावुक हो उठा, जब शाहजहांपुर थाना क्षेत्र की एक युवती अपनी पीड़ा बताते हुए रो पड़ी। उसने आरोप लगाया कि गांव के ही शादीशुदा बिजली कर्मचारी ने उसके साथ लंबे समय तक शोषण किया, जिसके कारण वह नौ माह की गर्भवती है। युवती ने बताया कि अब आरोपी न तो उससे शादी कर रहा है और न ही किसी प्रकार की सहायता दे रहा है, उलटे उससे पैसे भी ले लिए गए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग की सदस्या अनुपमा लोधी ने मौके पर मौजूद सीओ पीयूष पांडेय को तत्काल संबंधित थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र से आई एक अन्य 45 वर्षीय महिला ने भी अपनी पीड़ा साझा की। उसने आरोप लगाया कि कर्ज लेने के सिलसिले में संपर्क करने पर दो व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान कुल 20 अन्य प्रकरण भी सामने आए, जिनमें राजस्व से जुड़े 7, पुलिस विभाग के 12 और अन्य विभागों के मामले शामिल थे। सदस्या ने सभी मामलों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण
जनसुनवाई से पूर्व सदस्या अनुपमा लोधी ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, अल्ट्रासाउंड कक्ष, महिला वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, परीक्षण कक्ष और एसएनसीयू का जायजा लिया। भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी भी ली।
महिला कल्याण योजनाओं की समीक्षा
विकास भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि महिलाओं के साथ संवेदनशील व्यवहार रखें, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनें और समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
मामले की जानकारी देतीं महिला आयोग की सदस्य...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन