{"_id":"6a17edf3b510278b1d00e0a6","slug":"jhansi-relief-from-heat-expected-in-next-48-hours-possibility-of-rain-with-thunderstorm-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: अगले 48 घंटों में गर्मी से राहत के आसार, आंधी के साथ बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: अगले 48 घंटों में गर्मी से राहत के आसार, आंधी के साथ बारिश की संभावना
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 28 May 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं के प्रभाव से आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नौतपा के तीसरे दिन बुधवार को भी लोगों को भीषण लू का कहर झेलना पड़ा। हालांंकि मौसम विभाग की ओर से अब आंधी के साथ ही बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। इससे अगले 48 घंटे के भीतर गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को झांसी में अधिकतम तापमान 46 और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड हुआ। तेज गर्मी की वजह से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख चौराहों में भी वाहनों की आवाजाही काफी कम रही हालांकि मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब अगले 48 घंटों के भीतर मौसम के नरम होने की उम्मीद है।
बृहस्पतिवार को भी तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। शुक्रवार से मौसम में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की कमी की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी डा.ज्ञानेश निगम का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और पुरवाई हवाओं के प्रभाव से आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
इससे तापमान में गिरावट आ सकती है। बारिश से नौतपा के बीच में ही टूटने की संभावना है। पिछले साल भी नौतपा बारिश हो जाने की वजह से बीच में ही टूट गया था। मौसम विभाग की ओर से दोपहर के समय बाहर न निकलने के साथ ही पर्याप्त पानी पीने और लू से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अगले 48 घंटे में बदल जाएगा मौसम...

Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन