सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Medical College Principal Dr Shiv Kumar transferred

Jhansi: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का तबादला, डॉ. सुधीर कुमार को मिली जिम्मेदारी, बोले- यहां से है पुराना नाता

अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
सार

डॉ. सुधीर कुमार वर्ष 1987 में झांसी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर चुके हैं। 2005 में आयोग से चयन होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर बनाए गए। अब उन्हें प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Jhansi: Medical College Principal Dr Shiv Kumar transferred
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य का पद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। बुधवार को वर्तमान प्राचार्य डॉ शिव कुमार का तबादला बदायूं मेडिकल कॉलेज के लिए किया गया है। उनके स्थान पर डॉ सुधीर कुमार को अग्रिम आदेश तक प्राचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


बताते चलें, मेडिकल कॉलेज की एसएनसीयू में 15 नवंबर 2024 की रात आग लगने से मौके पर ही 10 शिशुओं की मौत हो गई थी। इसके बाद नौ शिशुओं ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस पर शासन ने तत्कालीन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर को मुख्यालय संबद्ध कर दिया। एक दिसंबर 2024 को जौनपुर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव कुमार को एक दिसंबर को तैनात किया मगर उन्होंने पद नहीं संभाला। शासन की चेतावनी पर डॉ. शिव कुमार ने नौ दिसंबर 2025 को पद संभाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर में संयुक्त सचिव आनंद कुमार ने स्थानांतरण का आदेश भेज दिया। जिसमें कहा गया है कि जनहित में तत्काल प्रभाव से डॉ. शिव कुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में तैनात किया गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज के आचार्य एवं प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर कुमार तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos


इस वजह से चर्चा में भी बने रहे डॉ शिव कुमार
डॉ शिव कुमार ने ऐसे कई फैसले किए, जिससे डॉक्टर व कर्मियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं रहा। संविदा चिकित्सकों का रिन्युवल नहीं करने का मामला तो हाईकोर्ट तक पहुंचा, जिस पर एसीएस को तलब किया गया। इसके अलावा ओपीडी का समय सुबह आठ से शाम चार बजे तक करने फैसले का भी डॉक्टरों ने पुरजोर विरोध किया। मामला बिगड़ता देख डॉ. शिव कुमार को आदेश वापस लेना पड़ा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एक, दो नहीं बल्कि अपने ही पांच आदेशों को वापस भी लिया। कुछ डॉक्टर व कर्मचारी उन्हें एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ भी बताते थे।

डॉ. सुधीर ने झांसी से ही किया एमबीबीएस
डॉ. सुधीर कुमार ने वर्ष 1987 में झांसी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। पीजी सर्जरी की डिग्री मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज से ली। केजीएमसी लखनऊ से प्लास्टिक सर्जरी की डिग्री के बाद 2002 में मेडिकल कॉलेज में पूल ऑफीसर के पद पर ज्वाइनिंग की। 2005 में आयोग से चयन होने के बाद असिस्टेंट प्रोफेसर बने। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज से उनका पुराना नाता है, इसलिए समस्या का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा।

डॉ. सुधीर कुमार जानकारी देते हुए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed