फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Rules swept away in a ‘flood’ of illegal hoardings

झांसी: अवैध होर्डिंग की ‘बाढ़’ में बह गए नियम, भाजपाइयों ने नियमों को ठेंगा दिखाते हुए नेता के स्वागत में लगाए

Thu, 09 Jul 2026 12:52 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 09 Jul 2026 12:52 PM IST
सार

नगर निगम की ओर से तीन महीने पहले एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद मुख्य मार्गों पर अब तक अवैध होर्डिंग नहीं लग रही थीं। मगर भाजपाइयों ने नियमों को ठेंगा दिखाते हुए अपने नेता के स्वागत में मुख्य मार्ग अवैध होर्डिंग से पाट दिया।

विज्ञापन
Jhansi: Rules swept away in a ‘flood’ of illegal hoardings
इलाइट चौराहे पर लगी अवैध होर्डिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के स्वागत में भाजपाइयों ने महानगर में चौराहों से लेकर मुख्य मार्ग तक अवैध होर्डिंग से पाट दिए। कई होर्डिंग तो ऐसे लगाए गए, जिनका छोर सड़क तक निकला था। ऐसे में हादसे का भी खतरा बना रहा। मामला भाजपा से जुड़ा होने की वजह से नगर निगम प्रशासन भी कार्रवाई नहीं कर सका।
विज्ञापन


इलाइट चौराहा, एसपीआई तिराहा, रानी लक्ष्मीबाई पार्क के सामने, दीनदयाल सभागार के सामने, जेल चौराहा, मेडिकल कॉलेज के पास समेत कई जगहों पर बुधवार को एकदम से अवैध होर्डिंग की बाढ़ आ गई। ये सभी होर्डिंग भाजपाइयों की ओर से लगाई गई थीं। नगर निगम प्रशासन की ओर से तीन महीने पहले एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद इन प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर अब तक अवैध होर्डिंग नहीं लग रही थीं।
विज्ञापन


मगर भाजपाइयों ने नियमों को ठेंगा दिखाते हुए अपने नेता के स्वागत में मुख्य मार्ग अवैध होर्डिंग से पाट दिया। जेल चौराहा से इलाइट, इलाइट से जीवनशाह तिराहा तक डिवाइडर पर अवैध पैनल लगाए गए। फिर एसपीआई तिराहा से दीनदयाल सभागार तक दोनों तरफ पोलों पर अवैध पैनल लगे। इसके अलावा कई जगहों पर बल्लियों पर अवैध होर्डिंग भी लगा दी गई। ये स्थिति तब है जब अवैध होर्डिंग को लेकर शासन का रवैया भी बेहद सख्त है। शासन से स्पष्ट निर्देश आ चुके हैं कि कहीं भी अवैध होर्डिंग न लगाई जाए। चूंकि, सत्ताधारी पार्टी की ओर से ही अवैध होर्डिंग लगाई गई थीं, इसलिए सरकारी महकमा हाथ पर हाथ रखे बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed