सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: SI recruitment exam will be held in two shifts from today in 28 examination centres.

Jhansi: 28 परीक्षा केंद्रों में आज से दो पालियों में होगी एसआई भर्ती परीक्षा, चश्मों की भी होगी जांच पड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 14 Mar 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगहबानी की जाएगी। नकल में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को देखते हुए चश्मों की भी जांच-पड़ताल होगी। नकलचियों की धरपकड़ के लिए एसओजी को भी लगाया गया है।
 

Jhansi: SI recruitment exam will be held in two shifts from today in 28 examination centres.
परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से दो पालियों में जनपद के 28 परीक्षा केंद्रों पर होगी। दोनों दिन 9 हजार से अधिक छात्र हिस्सा लेंगे। इसके लिए 800 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी से निगहबानी की जाएगी। नकल में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को देखते हुए चश्मों की भी जांच-पड़ताल होगी। नकलचियों की धरपकड़ के लिए एसओजी को भी लगाया गया है।
Trending Videos


प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 10 से 12 बजे एवं द्वितीय पाली अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी। रविवार को भी इस समय पर परीक्षा होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी को अनिवार्य रूप से प्रथम पाली में सुबह आठ से 9.30 बजे एवं द्वितीय पाली में 01.00 अपराह्न से 2.30 बजे तक पहुंचना होगा। इसके बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर भी केंद्रों में लगाया गया है। अंदर प्रवेश देने से पहले परीक्षार्थियों की तलाशी होगी। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अफसर भी भ्रमण करेंगे। वर्तमान परिवेश में चश्मे की भी जांच की जाएगी। इस दौरान छात्र क्रेडिट, डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, इरेजर, हेल्थ बैंड, बटुआ, काला चश्मा, हैंड बैग, टोपी, खाने का सामान अंदर लेकर नहीं जा सकेंगे। शनिवार को परीक्षा से जुड़ी तैयारियों का एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति समेत अन्य अफसरों ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed