{"_id":"6a7986ae2f04fe41050a9fdf","slug":"jhansi-two-groups-of-youths-clashed-while-dining-at-a-restaurant-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: रेस्तरां में खाना खाने के दौरान युवकों के दो गुट भिड़े, दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: रेस्तरां में खाना खाने के दौरान युवकों के दो गुट भिड़े, दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट
Mon, 10 Aug 2026 01:37 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:37 PM IST
सार
सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। दोनों ही पक्ष ने नवाबाद थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाबाद स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुट आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इनमें एक युवक का सिर फट गया जबकि तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। दोनों ही पक्ष ने नवाबाद थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
मुरारी नगर निवासी शुभम शुक्ला अपने दोस्त नमन अग्रवाल, राकेश आदि के साथ शनिवार को इवीजा नामक रेस्तरां में खाना खाने पहुंचा था, यहां पहले से सिविल लाइंस निवासी अजीम खान, निमेश यादव अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच खाना खाने के दौरान विवाद होने लगा। मारपीट में शुभम के सिर में चोट आई है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।