सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Vehicles parked on the road will be seized, Divisional Commissioner issues instructions

Jhansi: सड़क पर वाहन खड़ा किया तो होगा सीज, बैठक कर मंडलायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 01 Apr 2026 10:26 AM IST
विज्ञापन
सार

मंडलायुक्त ने सड़क पर वाहन खड़े कर सवारी भरने पर नाराजगी जताते हुए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से कहा कि किसी भी दशा में इस तरह की स्थिति न आए।

Jhansi: Vehicles parked on the road will be seized, Divisional Commissioner issues instructions
मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सड़कों पर वाहन खड़ा किया तो सीधे सीज किया जाएगा। सड़कों पर वाहनों की पार्किंग से राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ता है। ये बातें आयुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कहीं। उन्होंने कहा कि टेंपो, ई-रिक्शा को चौराहों से न्यूनतम 100 मीटर दूर खड़ा किया जाए।
Trending Videos



मंडलायुक्त ने टेंपो, ई-रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष को भी निर्देश दिए। प्रवर्तन अधिकारी परिवहन विभाग व यातायात पुलिस से कहा कि ऐसे वाहनों के खिलाफ चालान और सीज करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें जो रास्तों पर खड़े रहते हैं। नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि सड़कों पर व्यवधान उत्पन्न करने वाले रेहड़ी और खोखे लगाने वालों को तत्काल हटाया जाए। मंडलायुक्त ने सड़क पर वाहन खड़े कर सवारी भरने पर नाराजगी जताते हुए परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक से कहा कि किसी भी दशा में इस तरह की स्थिति न आए। स्कूल वाहनों को सृजित पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करें। उन्होंने झांसी, ललितपुर और जालौन में गुड सेमेरिटन योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। बैठक में एसपी सिटी प्रीति सिंह, आरटीओ प्रवर्तन राजेश वर्मा, आरटीओ प्रशासन एके त्रिवेदी, आरएम रोडवेज संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed