{"_id":"6a2260b15a6b195a76044587","slug":"jhansi-weather-department-issues-orange-alert-possibility-of-storm-and-rain-today-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मौसम विभाग ने किया ओरेंज अलर्ट जारी, आज आंधी-बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मौसम विभाग ने किया ओरेंज अलर्ट जारी, आज आंधी-बारिश के आसार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार
मौसम विभाग की तरफ से फिर से ओरेंज अलर्ट जारी करने के साथी ही हल्के व मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।
झांसी में मौसम का ऑरेंज अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मौसम विभाग ने आज आंधी-बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। 10 जून को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना जताई है। बृहस्पतिवार को आसमान साफ होने के कारण तेज धूप के कारण लोग बेहाल रहे।
सुबह से धूप निकलने से लोग बेहाल नजर आए, मुंह ढककर ही घर से बाहर निकले। यही कारण रहा कि अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आदित्य सिंह ने बताया कि आईएमडी ने झांसी-ललितपुर के लिए बृहस्पतिवार को भी ओरेंज अलर्ट जारी किया था और 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की संभावना थी। शाम को मौसम बदलने का आसार था पर हवा का रुख बदलने के कारण मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मौसम विभाग की तरफ से फिर से ओरेंज अलर्ट जारी करने के साथी ही हल्के व मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
Trending Videos