फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Wild animal made goats its prey, villagers scared of it being a leopard

Jhansi: जंगली जानवर ने बकरियों को बनाया अपना निवाला, चीता होने के डर से सहमे ग्रामीण

Thu, 14 Aug 2025 01:33 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 14 Aug 2025 01:33 PM IST
सार

एक हफ्ते पहले भी 8 बकरियों को अपना शिकार बनाया था। ग्रामीण को पंजों के निशान मिले हैं। गांव में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Wild animal made goats its prey, villagers scared of it being a leopard
पंजो के निशान - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्सा में जंगली जानवर ने 6 बकरियों को अपना निवाला बना लिया है। एक हफ्ते पहले भी 8 बकरियों को अपना शिकार बनाया था। ग्रामीण को पंजों के निशान मिले हैं। डर है इन सब हमले के पीछे चीता तो नहीं है।
विज्ञापन


मवई गांव निवासी गोपी राजपूत पुत्र रामलीला बताया कि वह अपने चार बेटे बृजेश राजपूत, ओम प्रकाश दीप सिंह और भगवान सिंह के साथ गांव से कुछ दूरी पर खेत पर बने मकान में रहता है। मकान के पीछे ही उसके बकरियों का बाड़ा है। जहां पर हर रोज बकरियां बांधी जाती हैं। देर रात भी दीपसिंह ने बकरियों को बांधकर अपने कमरे में सो गया। सुबह जाकर देखा तो हक्का-बक्का रह गया। 6 बकरियां मरी हुई पड़ी थी। जिनके पेट को फाड़ कर मारा गया था। साथ ही उनके हाथ पैरों में भी चोट के निशान थे। रात के समय करीब 3 बजे कुत्तों के जोर से भौंकने की आवाज भी आ रही थी। लेकिन इस पर उन लोगों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

Jhansi: Wild animal made goats its prey, villagers scared of it being a leopard
स्थानीय ग्रामीण - फोटो : संवाद
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। 9 दिन पहले भी पड़ोस के ही गांव सिजवाहा में भी आठ बकरियां को जानवर खाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed