{"_id":"6a0d71947ff88c3a810bacfa","slug":"jhansi-woman-files-case-against-nursing-home-operator-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी नवाबाद पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी नवाबाद पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 20 May 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार
लक्ष्मी नर्सिंग होम संचालक डा.महेंद्र कुशवाहा के खिलाफ एक महिला ने नवाबाद थाने में दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
थाना नवाबाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के पास लक्ष्मी नर्सिंग होम संचालक डा.महेंद्र कुशवाहा के खिलाफ एक महिला ने नवाबाद थाने में दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच की शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी पहचान डा. महेंद्र से हुई थी। आरोपी से शुरूआती बातचीत के बाद उसने अपना विश्वास जमा लिया। कुछ समय बाद वह उसे अपने शिवाजी नगर स्थित घर ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने विवाह करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद अक्सर ही वह उसे अपने घर में लेकर दुष्कर्म करता था। पिछले महीने जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तब आरोपी ने इससे साफ इन्कार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि विरोध करने की कोशिश करने पर उसके साथ मारपीट की एवं जान से मार डालने की धमकी देते हुए उसे भगा दिया। उसने थाने पहुंचकर गुहार लगाई। थाने में सुनवाई न होने पर उसने आईजी कार्यालय पहुंचकर घटना के बारे में बताया। पुलिस अफसरों के निर्देश के बाद पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समते अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
दुष्कर्म का आरोपी प्रेमनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्म का आरोपी
प्रेमनगर पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के आरोप में वांछित बृजेश ढीमर को अठौदना पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ फरवरी महीने में पीड़िता ने दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। मंगलवार को सुराग मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Trending Videos