सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Lalitpur: Father-in-law's body found hanging and daughter-in-law's body found in a well

Lalitpur: ससुर का शव फंदे पर और दो दिन से लापता पुत्रबधू कुएं में मिली, परिजन नहीं बता सके मौत की वजह

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 05 Apr 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
सार

ससुर और बहू के शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। परिजन मौत की वजह नहीं बता सके हैं। घटना के बाद गांव में चर्चाएं तेज हो गई है।

Lalitpur: Father-in-law's body found hanging and daughter-in-law's body found in a well
ससुर और पुत्रबधू का शव मिलने से हड़कंप। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

थाना जखौरा के ग्राम मनगुवां में रविवार की सुबह 45 वर्षीय रामचरन सहरिया का शव खेत पर पेड़ से तौलिया के फंदे पर लटका मिला तो दो दिन से लापता चल रही उसकी पुत्रबधु 27 वर्षीय जशोदा का शव गांव के बाहर कुए में उतराता मिला। ससुर और बहू के शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने दोनों की मौत का कारण अज्ञात बताया है। पुलिस घटना को लेकर प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच कर रही है।
Trending Videos


दो दिन पहले बहू हो गई थी लापता
मृतक रामचरन सहरिया के बड़े भाई हरीराम सहरिया ने घटना को लेकर बताया कि 3 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे उसके भतीजे शेरसिंह उर्फ शेरू की 27 वर्षीय पत्नी जशोदा घर से शौचक्रिया के लिए निकली थी। गांव के लोगों ने उसे गांव के बाहर जाते हुए देखा था। इसके बाद जशोदा वापस लौटकर घर नहीं आई। इस पर परिजनों ने जशोदा को उसके मायके ग्राम टीकरा, उसकी बहन के यहां ग्राम खिरिया गए और तलाश किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था। पुलिस को भी शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस भी जांच में जुटी हुई थी। इधर रविवार की सुबह करीब 4 बजे जशोदा का ससुर 45 वर्षीय रामचरन पुत्र भोला सहरिया घर से महुआ बीनने के लिए ग्राम सतगता के पास स्थित खेत पर गया था। सुबह करीब 7-8 बजे सतगता गांव के लोग जब अपने खेतों पर महुआ बीनने के लिए पहुंचे तो यहां चिरौल के पेड़ पर रामचरन तौलिया के फंदे पर मृतावस्था में लटकता मिला। गांव वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के शव मिलने से हड़कंप
जानकारी मिलने पर जखौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रामचरन के शव को फंदे से नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई कर ही रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि दो दिन से लापता चल रही जशोदा का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक कुए में उतराते हुए गांव के बकरियां चराने गए बच्चों ने देखा है। इस सूचना पर पुलिस व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। कुए से रस्सी व चारपाई की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला। शव दो दिन पुराना होने से सड़ने लगा था और उससे बदबू आ रही थी। कुछ घंटों के अंतराल में ही ससुर के बाद पुत्रबधु का शव मिलने से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया था। जखौरा थाना पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।

मौत की वजह की तलाश में जुटी पुलिस
मृतक रामचरन के बड़े भाई हरीराम ने दोनों की मौत का कारण अज्ञात बताया। हालांकि जखौरा थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। पुलिस यह कारण जानने में जुटी है कि जशोदा की मौत किन कारणों से हुई है और रामचरन ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की। इसके लिए पुलिस मृतकों के परिजनों सहित गांव के लोगों से जानकारी हासिल कर रही है। मृतक रामचरन दो भाईयों में छोटा था और उसके एक पुत्र था। रामचरन ढाई एकड़ जमीन पर खेती किसानी और मजदूरी करता था। वहीं मृतका जशोदा के दो पुत्र व दो पुत्रियां है। मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी मौत का कारण अज्ञात बताया।


बहू और ससुर की मौत पर गांव में चर्चाएं, परिजनों की चुप्पी सवालों के घेरे में
जशोदा और उसके ससुर रामचरन की मौत को पुलिस की तरह ही गांव के लोग भी प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रहे है। लेकिन आत्महत्या के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं। वहीं मौत के कारणों पर परिजनों की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने की बात कह रही है।


दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के चलते दोनों के आत्महत्या करना पाया गया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की  जाएगी। सुनील भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी सदर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed