{"_id":"69d2c79b4796bf65c7028fa3","slug":"two-families-hopes-swallowed-by-dam-in-pursuit-of-reels-jhansi-news-c-11-1-hsr1004-771080-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: रील के चक्कर में डैम में समाए दो घरों के चिराग, दोस्तों के साथ गए थे पिकनिक मनाने, छात्रों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: रील के चक्कर में डैम में समाए दो घरों के चिराग, दोस्तों के साथ गए थे पिकनिक मनाने, छात्रों की तलाश जारी
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
सार
छात्र नाव से डैम के बीच पहुंच गए थे। वीडियो बनाते समय अचानक नाव संतुलन खो बैठी और पलट गई। शोर सुनकर पास में मौजूद कल्लू केवट ने श्रवण व शौर्य को किसी तरह बाहर निकाला। लेकिन वेदांश और आतिफ कुछ ही पलों में गहरे पानी में ओझल हो गए।
डैम में लापता छात्र वेदांश व आतिफ फोटो।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
रक्सा क्षेत्र के सुदूर स्थित रेलवे डैम में रविवार शाम करीब पांच बजे रील बनाने की एक कोशिश ने दो परिवारों की सांसें थाम दी हैं। रक्सा के रेलवे डैम में पिकनिक मनाने पहुंचे चार दोस्तों की मस्ती उस वक्त दहशत में बदल गई, जब बीच पानी में उनकी नाव पलट गई। हादसे के बाद से वेदांश और आतिफ लापता हैं, जबकि दोनों ही अपने-अपने परिवारों के इकलौते बेटे हैं। परिजन टकटकी लगाए उनके मिलने की उम्मीद में बैठे हैं।
रील बनाते समय हुआ हादसा
रेलवे डैम चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा, सुनसान और बेहद गहरा जलाशय है। यहां आमतौर पर कम लोग पहुंचते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्र किनारे पड़ी नाव से करीब 900 मीटर दूर डैम के बीच पहुंच गए थे। वहां खड़े होकर मोबाइल से वीडियो बना रहे थे कि अचानक नाव संतुलन खो बैठी और पलट गई। पानी में गिरते ही चारों ने मदद के लिए गुहार लगाई। शोर सुनकर पास में मौजूद कल्लू केवट तुरंत नाव लेकर पहुंचा और श्रवण व शौर्य को किसी तरह बाहर निकाल लिया। लेकिन वेदांश और आतिफ कुछ ही पलों में गहरे पानी में ओझल हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मां का था एक मात्र सहारा
हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। वेदांश की मां रजनी यादव, जो कृषि विभाग के भू-संरक्षण शाखा में क्लर्क हैं। उन्होंने उसे अकेले ही पाला था। जब वेदांश मां के गर्भ में था, तभी सड़क हादसे में उसके पिता की मौत हो गई थी। वह मां का एकमात्र सहारा है।
आतिफ भी था इकलौता था बेटा
उधर, आतिफ भी अपने परिवार का इकलौता बेटा है। उसके पिता शहजाद रेलवे में ठेके पर काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों के मुताबिक, आतिफ घर से यह कहकर निकला था कि वह अपने दोस्त के साथ जा रहा है, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि हादसा हो जाएगा। परिजन उनके मिलने के इंतजार में बैठे हैं।
लापता छात्रों की तलाश में जुटा प्रशासन...
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन