सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Two villagers from the same village died tragically after being electrocuted

Jhansi: करंट की चपेट में आने से दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 06 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

हादसा थाना बबीना इलाके के मथुरापुरा भडरा गांव का बताया जा रहा है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jhansi: Two villagers from the same village died tragically after being electrocuted
सरमन पाल व देवसिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुरा भडरा गांव में दो ग्रामीणों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
Trending Videos


ग्रामीणों के मुताबिक देव सिंह ( 55) और सरमन पाल ( 65 ) किसी कार्य के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल बचाने का प्रयास किया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है, जिससे मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके। प्रारंभिक तौर पर यह एक हादसा माना जा रहा है, हालांकि करंट लगने की परिस्थितियों को लेकर जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में बिजली से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव के लोग शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed