सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Youth killed in bike collision, father and son injured, admitted to medical hospital

Jhansi: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, पिता-पुत्र घायल, मेडिकल अस्पताल में कराया गया भर्ती

अमर उजाला नेटवर्क Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 06 Apr 2026 10:03 AM IST
विज्ञापन
सार

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Jhansi: Youth killed in bike collision, father and son injured, admitted to medical hospital
दुर्घटना।
विज्ञापन

विस्तार

बड़ागांव थाना क्षेत्र के बराठा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos


जौरी बुजुर्ग गांव निवासी रोहित (31) पुत्र रमेश कुशवाहा पेट्रोल पंप पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, शनिवार को दोपहर में वह मोबाइल की मरम्मत कराने बाजार गया था और वहां से ड्यूटी पर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बराठा गांव के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। दोनों चालक वाहन नियंत्रित नहीं कर सके और आमने-सामने भिड़ गए। रोहित बाइक पर अकेला था, जबकि दूसरी बाइक पर पिता-पुत्र सवार थे। हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। रोहित के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान रविवार सुबह रोहित ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोहित परिवार का बड़ा बेटा था और अविवाहित था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed