{"_id":"69d2c74cf9337c439f00d577","slug":"young-womans-body-dumped-by-roadside-after-murder-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-770971-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हत्या कर सड़क किनारे फेंका युवती का शव, पहचान मिटाने के लिए कुचला चेहरा, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हत्या कर सड़क किनारे फेंका युवती का शव, पहचान मिटाने के लिए कुचला चेहरा, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
सार
शव की स्थिति देखकर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। युवती की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। सलवार सूट और पैरों में बिछिया व पायल होने से उसके विवाहित होने की संभावना है।
घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ एसएसपी।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
लहचूरा थाना क्षेत्र के बरौठा गांव के पास रविवार दोपहर सड़क किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को किसी भारी वस्तु से कुचल दिया गया था। शव की स्थिति देखकर गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
नहीं हो सकी पहचान
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति और एसपी (ग्रामीण) डा. अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बराठा जाने वाले मार्ग के किनारे गिट्टी पर युवती का शव पड़ा मिला। राहगीरों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, लेकिन कोई उसकी पहचान नहीं कर सका।
साक्ष्यों के आधार पर की जा रही जांच
ग्रामीणों के मुताबिक युवती का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। वह सलवार सूट पहने थी और पैरों में बिछिया व पायल होने से उसके विवाहित होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया गया है। इस मामले में एसपी देहात - डा. अरविंद कुमार ने बताया कि शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों से संपर्क किया गया है। फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
मौके पर एसपी देहात अरविंद कुमार मामले की जानकारी देते हुए
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन