{"_id":"6a7895bcf82477db020c4243","slug":"lalitpur-female-student-s-body-found-hanging-from-a-dupatta-in-her-room-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, परिजन नहीं बता सके सुसाइड की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, परिजन नहीं बता सके सुसाइड की वजह
Sun, 09 Aug 2026 08:29 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 09 Aug 2026 08:29 PM IST
सार
मृतका दो बहन-एक भाई में सबसे छोटी थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
छात्र का फंदे से लटका मिला शव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमरे में दुपट्टे के फंदे पर शनिवार की रात को थाना जाखलौन के ग्राम उत्तमधाना निवासी कक्षा 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा नंदनी का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। आत्महत्या का कारण परिजनों ने अज्ञात बताया है।
मृतका के मामा किशन ने बताया कि उसकी भांजी नंदनी कक्षा 12वीं की छात्रा थी और बछलापुर में एक स्कूल में पढ़ती थी। शनिवार की दोपहर को वह स्कूल से घर लौटी थी। उसने कपड़े धोए और शाम को परिजनों को खाना परोसा था। रात करीब 10 बजे वह पढ़ने के लिए कमरे में बैठ गई थी। जबकि उसकी मां सोना बाई कमरे में सो गई। देर रात करीब 12 बजे जब मां सोना बाई शौच जाने के लिए उठी तो देखा कि कमरे में दुपट्टे के फंदे पर नंदनी लटक रही थी। इस पर उसने तत्काल हंसिया उठाया और फंदे को काट दिया। लेकिन नंदनी की मौत हो चुकी थी। चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने संकलित किए। वहीं थाना जाखलौन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही। वहीं पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। मृतका दो बहन-एक भाई में सबसे छोटी थी। थानाध्यक्ष जाखलौन रामप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की हर पहलू से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
मां से कहा सो जाओ, अभी वह पढ़ेगी
खाना खाने के बाद नंदनी कमरे में पहुंच गई थी। यहां उसकी मां सोनाबाई भी थी। रात करीब 10 बजे जब सोना बाई ने नंदनी से कहा कि सो जाओ तो उसने कहा था कि वह अभी रात को पढ़ेगी। इस कारण से वह सो जाए, पढ़ाई करने के बाद वह सो जाएगी। जब रात 12 बजे सोनाबाई नींद से जागी तो कमरे में बेटी फंदे पर लटकती मिली।
विज्ञापन
पिता ने कहा- बेटी कहती थी अभी शादी नहीं करेगी, सरकारी नौकरी करनी है
मृतका के पिता सुखदेव ने बेटी की मौत पर रोते हुए कहा कि नंदनी पढ़ने में खूब होशियार थी। वह उससे कहती थी कि अभी शादी नहीं करेगी, उसे सरकारी नौकरी करनी है। वह भी अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने के लिए उसे पढ़ा रहा था।