{"_id":"69ac8c3dc2e9311dd600d0ed","slug":"married-woman-beaten-to-death-over-crop-harvesting-dispute-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-3067-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: फसल काटने के विवाद में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात के बाद भाग निकले आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: फसल काटने के विवाद में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, दिनदहाड़े वारदात के बाद भाग निकले आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
सार
सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मऊरानीपुर क्षेत्र के चुरारा गांव में शनिवार दोपहर फसल काटने के विवाद में विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए और ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
थाना गुरसराय क्षेत्र के लखावती गांव निवासी स्वामी प्रसाद ने मऊरानीपुर थाना पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बेटी केशर (27) की शादी वर्ष 2019 में चुरारा गांव निवासी देवेंद्र कुशवाहा से हुई थी। देवेंद्र ट्यूशन पढ़ाता है, जबकि उसके पिता झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर में काम करते हैं। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज को लेकर केशर को प्रताड़ित किया जाने लगा। बाद में देवेंद्र अपने पिता के साथ झांसी के नई बस्ती मोहल्ले में रहने लगा, जबकि केशर गांव में पति के दादा-दादी के साथ रह रही थी। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में मामला भी चल रहा था।
बताया गया कि फैसले तक समझौते के तहत चुरारा गांव में ससुराल की पांच बीघा जमीन पर केशर ही खेती कर रही थी। शनिवार दोपहर वह मसूर की फसल काटने खेत पहुंची थी। इसी दौरान आरोप है कि उसका पति देवेंद्र अपने पिता और अन्य रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंच गया और फसल काटने लगा। केशर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। लात-घूंसों से बेरहमी से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल केशर ने ही पुलिस और अपने मायके वालों को घटना की सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस उसे तुरंत अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Trending Videos