सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Police team pelted with stones, government vehicle vandalized, inspector's uniform torn

Jhansi: पुलिस टीम पर पथराव के साथ सरकारी वाहन में की तोड़फोड़, दरोगा की फाड़ी वर्दी, चार नामजद

अमर उजाला नेटवर्क Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
सार

आईजीआरएस मामले के निस्तारण के लिए पुलिस नगरा के आजादपुरा मोहल्ला पहुंची थी। यहां पर शराब के नशे में आरोपी पुलिस टीम से अभद्रता करने लगा इसी बीच आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई।

Jhansi: Police team pelted with stones, government vehicle vandalized, inspector's uniform torn
पुलिस टीम पर हमला। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

प्रेमनगर के आजादपुरा मोहल्ला में सीता राम वाटिका के पास शुक्रवार रात पुलिस टीम पर युवक ने परिवार के साथ मिलकर हमला बोल दिया। आरोपियों ने छत पर चढ़कर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे सरकारी वाहन एवं उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। टीम में शामिल चौकी प्रभारी की वर्दी फाड़ डाली। चौकी प्रभारी ने प्रेमनगर थाने में चार के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, पथराव एवं दंगा फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos



पुलिया नंबर नौ के चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने तहरीर के जरिये बताया कि शुक्रवार रात आईजीआरएस मामले के निस्तारण के लिए नगरा के आजादपुरा मोहल्ला पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर संतोष श्रीवास नामक युवक ने शराब के नशे में पुलिस टीम से अभद्रता शुरू कर दी। थाने चलने की बात कहने पर पुलिस टीम से उलझ गया। आरोपी के परिजन भी जमा हो गए। महिलाओं ने छत से पथराव शुरू कर दिया। पथराव होते ही पुलिस टीम में भगदड़ मच गई। पुलिस जीप के शीशे टूट गए। कैमरा भी तोड़ दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह छुपकर जान बचाई। हंगामा एवं पथराव की सूचना पर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय भी पुलिस फोर्स के साथ जा पहुंचे। पुलिस बल के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला जबकि परिवार के लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस के अंदर आने पर छत से कूदकर जान देने की धमकी देने लगे। पुलिस वहां से लौट आई। देर-रात चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने संतोष श्रीवास, उसकी पत्नी मिलन, पुत्र आदित्य, शांति देवी समेत अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed