सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Former councilor shot while distributing wedding cards

Jhansi: शादी का कार्ड बांटने जा रहे पूर्व पार्षद को मारी गोली, हालत गंभीर, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 07 Mar 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रकरण निजी संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। 

Jhansi: Former councilor shot while distributing wedding cards
पूर्व पार्षद को मारी गोली।
विज्ञापन

विस्तार

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की दोपहर चाचा की लड़की की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पूर्व पार्षद को अज्ञात हमलावर ने पीछे से गोली मार दी। गोली लगने से पूर्व पार्षद लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
Trending Videos


मोहल्ला नई बस्ती निवासी 38 वर्षीय सतीश श्रीवास शनिवार दोपहर अपने चाचा की बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। जैसे ही वह सुखनई नदी के पास स्थित मझघटा पुल के पास दमेले चौक पर एक स्कूल के बाहर पहुंचा तभी पीछे से आए अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने सतीश की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें तत्काल झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित करने में लगी है। हमलावर कौन था और गोली किस रंजिश में मारी गई, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि आरोपी की शिनाख्त की जा सके। इस मामले में एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रकरण निजी संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस की 3 टीमें गठित कर दी गई हैं। सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। 


गोलीकांड मामले में जानकारी देते एसएसपी...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed