Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Former councilor shot in Mauranipur, referred to medical college in critical condition, SSP gives information about the case
{"_id":"69ac2c1fb22d3656aa0fd6e6","slug":"video-former-councilor-shot-in-mauranipur-referred-to-medical-college-in-critical-condition-ssp-gives-information-about-the-case-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी के मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद को मारी गोली, हालत नाजुक, मामले की जानकारी देते एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद को मारी गोली, हालत नाजुक, मामले की जानकारी देते एसएसपी
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 07:16 PM IST
Link Copied
मऊरानीपुर कोतवाली इलाके के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 38 वर्षीय सतीश श्रीवास शनिवार दोपहर अपने चाचा की बेटी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए बाइक से निकला था। जैसे ही वह सुखनई नदी के पास स्थित मझघटा पुल के समीप सरस्वती शिशु मंदिर दमेले चौक स्कूल के बाहर पहुंचा तभी पीछे से उसमें गोली मार दी गई। गोली सतीश के शरीर में लगते ही वह चीखते हुए जमीन पर गिर पड़े। दिनदहाड़े हुई इस फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। घायल को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने सतीश की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित करने में लगी है। हमलावर कौन था और गोली किस रंजिश में मारी गई, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। ताकि आरोपी की शिनाख्त की जा सके। एसएसपी बीबीजीटी एस मूर्ति ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की 3 टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। प्रथम दृष्टया प्रकरण निजी संबंधों से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।