{"_id":"69abda430bd4a398bc038871","slug":"video-man-died-in-accident-in-pathankot-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में सड़क हादसे में युवक की मौत, अप्रैल में होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में सड़क हादसे में युवक की मौत, अप्रैल में होनी थी शादी
पठानकोट के सरना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना गत देर रात 12 बजे के करीब की है। मृतक की पहचान नीतिश शर्मा पुत्र सुनील शर्मा 29 वर्षीय निवासी भोआ पठानकोट के रूप में हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे तक उड़ गए है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह सड़क हादसा किसी हैवी वाहन के साथ टकराने से हुआ है लेकिन, घटना स्थल पर पुलिस पहुंच हादसे के कारणों का पता लगा रही है। वहीं, शव का सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उक्त युवक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था और कुछ दीपावली के दिन उक्त युवक ने नई गाड़ी खरीदी थी। नीतिश शर्मा स्टेशनरी की दुकान चलाता था। अप्रैल में युवक की शादी थी और स्वभाव से काफी मिलनसार युवक था। बेटे की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है क्योंकि कमाने वाला अकेला युवक नीतिश ही था। युवक शादी को लेकर काफी खुश भी था और अपनी गाड़ी में शादी के लिए दस दस रुपए वाले नोटों की गड्डियां भी लेकर रखी हुई थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।