{"_id":"69f271b0a89db2ad8f018b9b","slug":"narcotics-worth-471-crore-stored-in-police-storehouses-were-destroyed-by-the-police-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-786365-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मालखानों में जमा था 4.71 करोड़ के नशे का सामान, पुलिस ने कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मालखानों में जमा था 4.71 करोड़ के नशे का सामान, पुलिस ने कराया नष्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पुलिस के मालखानों में कई साल से करोड़ों के नशे का सामान जमा था। सुनवाई हो जाने के बाद भी इनको नष्ट नहीं कराया जा सका था। बुधवार को ऑपरेशन दहन के तहत पुलिस ने आठ थानों में जमा नशे के इस सामान को नष्ट करा दिया।
जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में विभिन्न थानों से जब्त मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कराया गया। सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि अलग-अलग थानों से जुड़े कुल 60 अभियोगों में जब्त 942.17 किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए गए। बाजार में इनकी अनुमानित कीमत 4.71 करोड़ आंकी गई। मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में यह कार्रवाई बिजौली स्थित ग्रोथ सेंटर में पूरी कराई गई। इस दौरान एसपी सिटी प्रीति सिंह समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे।
इनसेट
इन थानों से जब्त माल किया गया नष्ट
थाना रक्सा, चिरगांव, मोंठ, एरच, उल्दन, बबीना, नवाबाद और प्रेमनगर से संबंधित मामलों में जब्त मादक पदार्थ नष्ट कराए गए। सबसे अधिक 241.800 किलोग्राम माल थाना मोंठ और 219 किलोग्राम माल थाना रक्सा से नष्ट कराया गया।
Trending Videos