{"_id":"6a67cd285ccb2999eb0670c0","slug":"students-gave-the-message-of-drug-free-youth-and-developed-india-jhansi-news-c-11-jhs1019-843499-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विद्यार्थियों ने दिया नशा मुक्त युवा, विकसित भारत का संदेश
Tue, 28 Jul 2026 02:57 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को ''नशा मुक्त भारत अभियान'' के तहत आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों में युवाओं ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर जागरूकता का संदेश दिया। 56 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी ने जागरूकता पदयात्रा एवं रैली निकालकर लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया, वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने ''नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत युवा कनेक्ट'' कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का संदेश दिया।
बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल प्रशांत कक्कड़ ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा नशे से दूर रहकर अनुशासन, चरित्र और राष्ट्रसेवा को अपनाएं, तो ''विकसित भारत'' का सपना अवश्य साकार हो सकता है। इस अवसर पर प्रो. (मेजर) एस.के. काविया, हेमंत चंद्र, सूबेदार विजय पाल, हवलदार प्रदीप कुमार, हवलदार जगमोहन सिंह, शशांक चंद्र, चंद्रभान प्रजापति, हितिका यादव, राजीव दुबे, जितेंद्र कुमार और चंद्र प्रकाश सहित कई एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।
राष्ट्र निर्माण से जुड़े अवसरों की दी जानकारी
झांसी। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से ''नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत युवा कनेक्ट'' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कार्यक्रम संयोजक डॉ. श्वेता पाण्डेय ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। ''माय भारत'' के जिला युवा अधिकारी विशाल सिंह ने माय भारत पोर्टल से जुड़कर स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण से संबंधित विभिन्न अवसरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मौके पर शिव कुमार श्रीवास्तव, दीक्षा चौरसिया, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी, पूजा चौरसिया, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. रानी शर्मा, डॉ. अंकिता शर्मा, डॉ. संतोष कुमार और गजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।