सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher Dies in Head-on Bike Collision

Jhansi News: बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में अध्यापक की मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Teacher Dies in Head-on Bike Collision
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


झांसी। बुधवार सुबह मोंठ के सेमरी गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में प्राथमिकी विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र यादव (51) की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मूल रूप से दतिया के भांडेर थाना क्षेत्र के कमलापुरी गांव निवासी राजेंद्र यादव मोंठ के सेमरी गांव स्थित अपनी ससुराल में रहते थे। परिजनों ने बताया कि वह भांडेर के बीकर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। रोजाना की तरह बुधवार सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह सेमरी गांव से करीब दो किलोमीटर आगे निकले, अचानक सामने से बाइक आ गई। दोनों चालक अपनी बाइक संभल नहीं सके। आमने-सामने से उनकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में राजेंद्र समेत दूसरी बाइक में सवार रवि और गोलू घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मोंठ पुलिस जा पहुंची। घायलों को पहले मोंठ सीएचसी ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर तीनों को झांसी मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां लाने पर कुछ देर बाद डॉक्टरों ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों युवकों की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया गया। हादसे की खबर मिलने पर राजेंद्र के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचे। परिवार में पत्नी राजेश्वरी समेत दो बेटी माधुरी, निशा एवं बेटा मयंक है। बेटे की अभी शादी नहीं हुई है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed