फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two groups of youths clashed while eating at a restaurant.

Jhansi News: रेस्तरां में खाना खाने के दौरान युवकों के दो गुट भिड़े

Mon, 10 Aug 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 10 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two groups of youths clashed while eating at a restaurant.
झांसी। नवाबाद स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुट आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इनमें एक युवक का सिर फट गया जबकि तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। दोनों ही पक्ष ने नवाबाद थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मुरारी नगर निवासी शुभम शुक्ला अपने दोस्त नमन अग्रवाल, राकेश आदि के साथ शनिवार को इवीजा नामक रेस्तरां में खाना खाने पहुंचा था, यहां पहले से सिविल लाइंस निवासी अजीम खान, निमेश यादव अपने दोस्तों के साथ खाना खा रहा था। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच खाना खाने के दौरान विवाद होने लगा। मारपीट में शुभम के सिर में चोट आई है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed