{"_id":"6a044d26dfb57982160c4093","slug":"young-woman-dies-in-jhansi-after-falling-from-third-floor-under-suspicious-circumstances-13-day-after-marriage-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: लाल जोड़े में भेजी बिटिया को कफन में लिपटा देख फफक पड़े, शादी के 13 दिन बाद 'दुल्हन' की ऐसे हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लाल जोड़े में भेजी बिटिया को कफन में लिपटा देख फफक पड़े, शादी के 13 दिन बाद 'दुल्हन' की ऐसे हुई मौत
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 13 May 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार
झांसी में शादी के 13 दिन बाद संदिग्ध परिस्थितियों में तीसरी मंजिल से गिरकर युवती की मौत हो गई। मिशन कंपाउंड में यह घटना हुआ। पति व सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Young Woman Dies
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झांसी में शादी के महज 13 दिन बाद ही अपनी ससुराल मिशन कंपाउंड में नव विवाहिता प्रियंका मिश्रा (31) की तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल जन इसे हादसा बता रहे हैं।
पुलिस ने पति शुभम समेत सास-ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को हिरासत में लिया है। पुलिस आगे छानबीन कर रही है। प्रियंका उर्फ ज्योति मूल रूप से गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के हनुमंत नगर की रहने वाली थी। पिता श्रीप्रकाश मिश्रा की छोटी बेटी थी।
Trending Videos

28 अप्रैल को प्रियंका की शादी मिशन कंपाउंड निवासी शुभम मिश्रा से हुई थी। शुभम ने बीएएमएस किया हुआ है। पति शुभम ने बताया कि सोमवार की देर शाम ससुराल में सुहागिन पूजा चल रही थी। पूजा के बाद प्रियंका तीसरी मंजिल पर गई थी।
वहां ग्रिल से बाहर पांव लटकाकर बैठी थी। संतुलन बिगड़ने से वह नीचे जा गिरी। नव विवाहिता के नीचे गिरते ही चीख पुकार मच गई। पड़ोसी एवं रिश्तेदार जमा हो गए। सीपरी बाजार पुलिस भी जा पहुंची लेकिन, तब तक परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंच गए थे। डॉक्टरों ने कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
उधर, प्रियंका की मौत की सूचना पर गोरखपुर से मायके पक्ष के लोग भी आ गए। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर पति शुभम, सास एवं ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनको हिरासत में लिया गया है। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है।
लाल जोड़े में भेजी बिटिया को कफन में लिपटा देख फफक पड़े परिजन
बड़े अरमानों के साथ कुछ दिन पहले ही पिता ने बिटिया को लाल जोड़े में विदा किया था। उसके हाथ से अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि 13 दिन में उसकी मौत की खबर आ पहुंची। सोमवार शाम अचानक पहुंची इस मनहूस खबर पर उनको यकीन ही नहीं हुआ।

पिता श्रीप्रकाश, भाई रत्नेश समेत अन्य परिजन झांसी की ओर निकल पड़े। देर-रात सभी झांसी आ गए। मंगलवार सुबह जैसे ही चीरघर में कफन में लिपटा बेटी का शव देखा उनका कलेजा मुंह को आ गया। पिता एवं भाई फफक कर रो पड़े। शरीर की चोट देख उन्होंने हादसा मानने से इन्कार कर दिया।
भाई रत्नेश का कहना था कि प्रियंका काफी समझदार थी। घर में भी वह कभी इस तरह छत पर नहीं जाती थी। घटना से करीब 20 मिनट पहले प्रियंका ने जरूरी बात करने के लिए मां को फोन किया था। मां के घर पर न होने से वह यह बात नहीं बता सकी।
कुछ देर बाद शुभम ने उसकी मौत की बात बताई। परिजनों ने कहा उसे साजिशन छत पर ले जाया गया, वहां से धक्का दिया गया। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष सोने के गहने की मांग पर अड़ा था। यह मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया।
मैरिज वेबसाइट के सहारे तय हुई थी शादी
प्रियंका के परिजनों ने बताया कि उसने अंग्रेजी से डबल एमए करने के साथ ही बीएड किया था। शुभम से उसका रिश्ता वैवाहिक वेबसाइट के जरिये तय हुआ था। शुभम ने बीएएमएस किया हुआ था। इस वजह से प्रियंका उससे शादी करने पर राजी हो गई थी। पिछले साल जून में उनकी सगाई हुई थी।

सगाई के दस माह बाज शादी हुई थी। प्रियंका पूरे परिवार में इकलौती बहन थी। इस वजह से धूमधाम से उसकी शादी हुई थी लेकिन, उसके हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि उसकी मौत की खबर आ गई।