सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth dies after bike crashes into divider.

Jhansi News: बाइक के डिवाइडर से टकराने से युवक की मौत

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike crashes into divider.
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos


झांसी। झांसी-खजुराहो हाईवे पर डिवाइडर से टकरा जाने से बाइक सवार राजाराम (32) पुत्र गणेश अहिरवार की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। शनिवार को वह दोनों बाइक से छतरपुर जा रहे थे। हादसे के बाद उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

छतरपुर के छिराबल गांव निवासी राजाराम प्राइवेट काम करता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम बाइक से अपने दोस्त विकास के साथ वह गांव जा रहा था। रात करीब 11 बजे जैसे ही वह दोनों सकरार पहुंचे, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। राजाराम के साथ विकास भी सड़क पर जा गिरा। दोनों को चोट आ गई। राजाराम के सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। हादसे की खबर लगने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। राजाराम की हालत नाजुक होने पर उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि छह माह पहले उसकी पत्नी गीता की आग में झुलसने से मौत हो गई थी। परिवार में पांच साल का बेटा एवं तीन साल की बेटी है। राजाराम अकेले दोनों का लालन-पालन करता था। उसकी मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया भी हट गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि घायल अवस्था में उसे मेडिकल अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed