{"_id":"6a4d4731cc68ba66c60a5a95","slug":"11-properties-of-nawab-and-neelu-worth-rs-525-crore-attached-under-gangster-act-kannauj-news-c-214-1-knj1006-152138-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गैंगस्टर एक्ट में नवाब व नीलू की 5.25 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गैंगस्टर एक्ट में नवाब व नीलू की 5.25 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव व भाई वीरपाल सिंह उर्फ नीलू यादव और उनके परिजनों के नाम दर्ज लगभग 5.25 करोड़ रुपये मूल्य की 11 संपत्तियां कुर्क कर लीं। कार्रवाई डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के चार अप्रैल 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में की गई। नवाब और नीलू की अब तक कुर्क संपत्तियों का आंकड़ा 28 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
प्रशासन के अनुसार कुर्क की गई संपत्तियां सदर तहसील के कंदरौली बांगर, मौसमपुर अल्हड़, जेरकिला, दरियापुर पट्टी और गदनपुर बड्डू गांवों में हैं। इनमें तीन आवासीय भवन तथा आठ कृषि योग्य भूमि एवं अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं। सभी संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य करीब पांच करोड़ 25 लाख रुपये आंका गया है। सदर नायब तहसीलदार को कुर्क संपत्तियों का रिसीवर नियुक्त किया गया है। एसडीएम का कहना है कि अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।