{"_id":"6a4d4703a60cd02fd9003ce0","slug":"bjp-booth-presidents-sister-dies-due-to-quack-treatment-kannauj-news-c-214-1-knj1007-152127-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: झोलाछाप के इलाज से भाजपा बूथ अध्यक्ष की बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: झोलाछाप के इलाज से भाजपा बूथ अध्यक्ष की बहन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। झोलाछाप के इलाज से भाजपा बूथ अध्यक्ष की बहन की मौत हो गई। झोलाछाप ने इलाज के नाम पर परिवार से 50 हजार रुपये भी ठग लिए। युवती के पिता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के ग्राम नौली निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष शिवम मिश्रा के पिता प्रवीन मिश्रा ने बताया कि 18 जून को उनकी पुत्री नेहा (21) ने कीटनाशक दवा पी ली थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पीएचसी ला रहे थे। आरोप है कि जब वे रास्ते में थे तभी ग्राम जगतपुर के पास एक झोलाछाप ने उन्हें रोक लिया। उसने दावा किया कि वह बेटी को ठीक कर देगा। उसकी बातों पर विश्वास करके परिजनों ने नेहा को उसके क्लीनिक में भर्ती करा दिया।
इसके बाद झोलाछाप ने इलाज के नाम पर 50 हजार रुपये लिए। गलत इलाज और लापरवाही के चलते 22 जून को नेहा की मौत हो गई। मौत के बाद भी झोलाछाप परिजनों को गुमराह कर बेटी को कहीं और ले जाने से मना करता रहा। परिजन जब उसे जबरन दूसरे डॉक्टर के पास ले गए, तब पता चला कि उसकी मौत काफी देर पहले हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गलत दवा और चिकित्सकीय लापरवाही की वजह से नेहा की दोनों किडनी, हार्ट, फेफड़े और ब्रेन की नसें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण उसकी मौत होने की पुष्टि हुई थी। पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल कपिल दुबे ने कहा कि इलाज में लापरवाही का मामला है। मुख्य चिकित्साधिकारी स्तर से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।