{"_id":"6a4df9801cf55f15780497fc","slug":"kanpur-villagers-troubled-by-waterlogging-get-relief-illegal-encroachment-over-the-drain-removed-using-a-jcb-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जलभराव से परेशान ग्रामीणों को मिली राहत, एसडीएम के निर्देश पर जेसीबी से हटाया नाले पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जलभराव से परेशान ग्रामीणों को मिली राहत, एसडीएम के निर्देश पर जेसीबी से हटाया नाले पर अवैध कब्जा
Wed, 08 Jul 2026 12:47 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:47 PM IST
सार
Kanpur News: नरवल तहसील के नागापुर (पतारी) में जलभराव की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जेसीबी से अवैध कब्जा हटवाकर नाले की खुदाई करवाई।
विज्ञापन
जेसीबी से हटाया नाले पर अवैध कब्जा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नरवल तहसील के विकासखंड सरसौल अंतर्गत नागापुर के मजरा पतारी में बारिश के कारण सड़क पर हो रहे जलभराव और नाली की जगह पर अवैध कब्जे की शिकायत ग्रामीणों ने तहसील दिवस में की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम नरवल विवेक कुमार मिश्रा ने तत्काल राजस्व टीम के साथ पुलिस बल मौके पर भेजा।
विज्ञापन
टीम ने जेसीबी की मदद से नाली की जगह पर हुए अतिक्रमण को हटवाया और वहां नाले की खुदाई करवाई। इससे बरसात का पानी निकलने का रास्ता बन गया है। अब सड़क पर पानी जमा नहीं होगा और ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। कानूनगो अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लंबे समय से इस जगह पर अतिक्रमण हो रखा था।
विज्ञापन
कब्जा हटाकर नाला बना दिया गया
इस कारण बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा था। इसी वजह से सड़क पर पानी भरा रहता था और लोगों को आवागमन में दिक्कत होती थी। राजस्व और पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई से कब्जा हटाकर नाला बना दिया गया है। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि भविष्य में भी जलनिकासी के मार्गों पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।