सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   2 million saplings will aid environmental conservation and turn the parched land green.

Kannauj News: पर्यावरण संरक्षण और सूखी धरती को हरा-भरा करेंगे 20 लाख पौधे

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
2 million saplings will aid environmental conservation and turn the parched land green.
विज्ञापन
तालग्राम। एक से सात जुलाई से शुरू होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान को लेकर वन विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में है। ब्लॉक वन रेंज गुरसहायगंज की छह पौधशालाओं में करीब 20 लाख पौधे तैयार कर लिए हैं। सूखी धरती को हरा भरा करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए रोपित किए जाएंगे।


वन रेंज गुरसहायगंज की चांदापुर, बिरौली, तेराजाकट, तेरारब्बू, नवोदय विद्यालय और पनगवां ट्रस्ट पौधशालाओं में 20 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इसमें सागौन, बबूल, आम, कटहल, नींबू, करौंदा, अमरूद, नीम, पाकड़, पीपल, जामुन सहित कई प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। जबकि अन्य विभागों को पौधे मुहैया कराने की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है। इससे वन विभाग जल्द पौधे तैयार करने में जुटा है। वन उप निरीक्षक आरके शाह ने बताया कि विभाग की तरफ से पौधारोपण के लिए वन विभाग की खाली पड़ी जमीन में गड्ढे तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed