{"_id":"6984e82435d43be59a0840f7","slug":"78-years-after-independence-300-villagers-remain-in-darkness-kannauj-news-c-214-1-knj1005-144305-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आजादी के 78 वर्ष बाद 300 ग्रामीण अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आजादी के 78 वर्ष बाद 300 ग्रामीण अंधेरे में
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। आजादी के 78 वर्ष बाद भी छिबरामऊ तहसील के ग्राम सभा भगवंतपुर का मजरा नगरिया बिजली की रोशनी से वंचित है। गांव के 300 लोगों की आबादी वाले 25 परिवारों को अभी तक बिजली आपूर्ति की सुविधा नहीं मिल पाई है। इस समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी से गुरुवार को मिलकर गांव में विद्युतीकरण कराने की गुहार लगाई है।
सौरिख-बिधूना मार्ग पर स्थित भगवंतपुर ग्राम सभा के अंतर्गत शेखपुर, नकटपुर, नगला मुरली, भरयाने और नगरिया मजरे आते हैं। इनमें से नगरिया को छोड़कर अन्य सभी गांवों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रधान प्रतिनिधि दिलीप ने बताया कि विद्युतीकरण की मांग को लेकर वे कई बार बिजली घर के चक्कर लगा चुके हैं पर सुनवाई नहीं हुई। अनीष कुमार, अजीत, गुरुवचन, दिलीप कुमार आदि ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर जल्द से जल्द गांव में बिजली पहुंचाने की मांग की है।
ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजीव भारती से फोन पर वार्ता की। उन्होंने एक्सईएन को नगरिया गांव में विद्युतीकरण कराने के आवश्यक निर्देश दिए। एक्सईएन ने बताया कि सभी राजस्व गांवों में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ मामले ऐसे हैं जहां ग्रामीणों ने राजस्व गांव को छोड़कर अलग से नई बस्तियां बसाई हैं, और नगरिया गांव इसी श्रेणी में आता है। ऐसी बस्तियों का आसरा योजना के तहत सर्वे कराया जा चुका है और शीघ्र ही उनका विद्युतीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस आश्वासन से ग्रामीणों को कुछ राहत मिली है।
-- -
Trending Videos