सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nine villagers injured in monkey attack

Kannauj News: बंदरों के झुंड का हमला, नौ ग्रामीण घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nine villagers injured in monkey attack
विज्ञापन
ठठिया। ठठिया क्षेत्र के ग्राम जनेरी में बंदरों के झुंड ने गुरुवार को बंदरों के झुंड ने एक साथ 15 ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल और सीएचसी तिर्वा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Trending Videos


जनेरी गांव के निवासी शशि (60), निर्मल (35), सत्यम (20), विभु (20), सनी (18), रवीश (65), काजल (21), शकुंतला (80) और रश्मि (35) हैं, जिन्हें बंदरों के झुंड ने बेरहमी से घायल किया। इस घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के डर से बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है। खेतों में काम करने या बाजार तक जाने जैसे दैनिक कार्य भी जोखिम भरे हो गए हैं, जिससे लोगों के सामान्य जीवन पर गहरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए अविलंब कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि इन उत्पाती बंदरों को पकड़ा जाए और किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि उन्हें इस आतंक से मुक्ति मिल सके
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed