{"_id":"6984e7303f62f14b15080869","slug":"youth-brutally-murdered-in-the-name-of-exorcism-tantrik-absconding-kannauj-news-c-214-1-knj1008-144309-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: झाड़-फूंक के नाम पर युवक की निर्मम हत्या, तांत्रिक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: झाड़-फूंक के नाम पर युवक की निर्मम हत्या, तांत्रिक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर (कन्नौज)। जिले के गुगरापुर थाना क्षेत्र के अलीपुर जलेसर गांव में अंधविश्वास ने एक युवक की जान ले ली। मामूली सिरदर्द और बुखार से पीड़ित युवक की झाड़-फूंक के लिए बुलाए गए चार तांत्रिकों ने तंत्र-मंत्र के नाम पर बेरहमी से पीट-पीटकर गंगा में कई बार डुबकियां लगवाईं। गंभीर रूप से घायल युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी तांत्रिक युवक के शव को घर के बाहर फेंककर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गुरुवार को तांत्रिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव अलीपुर जलेसर निवासी बाबूराम का 24 वर्षीय अविवाहित पुत्र रविंद्र कुमार एक सप्ताह से बीमार था। परिजनों के अनुसार रविंद्र सिरदर्द व बुखार से पीड़ित था। उसका फतेहगढ़ के एक अस्पताल में सिटी स्कैन व इलाज कराया गया पर सुधार न होने पर कुछ लोगों के कहने पर झाड़-फूंक कराने का फैसला लिया। इसके लिए सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी चार तांत्रिक झाड़-फूंक के लिए गांव पहुंचे। मंझले भाई वीरेंद्र का आरोप है कि तंत्र क्रिया के दौरान तांत्रिकों ने परिजनों को दूर कर दिया और रविंद्र के साथ अत्यधिक मारपीट की। उसे कई बार जबरन गंगा में डुबकी लगवाई गई। इससे उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। बुधवार शाम सात बजे, जब वीरेंद्र आवश्यक सामग्री लेने बाजार गया था। तब तांत्रिकों ने रविंद्र को मृत अवस्था में घर के बाहर छोड़कर भाग निकले। घर के बाहर परिजनों ने रविंद्र को मृत पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई।
परिजन की तहरीर पर गुरसहायगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी, चौकी नौरंगपुर प्रभारी राजेश कुमार रावत मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रविंद्र की मौत का कारण हत्या बताया गया है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं, विशेषकर आंखों और छाती पर गंभीर चोटें हैं। रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तांत्रिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी गई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तांत्रिकों द्वारा झाड़-फूंक के लिए परिजनों से रुपये भी लिए गए थे।
-- -- -- -- -
Trending Videos